Breaking News

स्कूल की छात्रा को मेहंदी लगाना पड़ा भारी, हुई पिटाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : आसनसोल के एस बी गोराई रोड स्थित एक स्कूल की प्रिंसपल पर लगा संगीन आरोप l उसी स्कूल की छात्रा और उनके परिजनों ने यह आरोप लगाया की स्कूल की शिक्षिका मेहंदी, टिका लगाना मना करती है l और यदि वह येसा करती है तो उसे बुरी तरह पीटा जाता है l युवति ने पिटाई के चिन्ह भी दिखाये l युवति का नाम सृष्टी तिवारी है l युवति सेंट मैरी गरोटी स्कूल में कक्षा नवीं की छात्रा है l सृष्टि ने बताया राखी को लेकर उसने आपने हाथ में मेहंदी लगाई थी जिसे स्कूल की प्रिंसपल ने देख लिया और युवती को आपने कक्ष में बुलाई और युवती के हाथों में मारी फिर युवती के अभिभावक को बुलाया गया और अभिभावक को टी सी देने की धमकी दी गई l युवती ने कहा की ऐसा आगे भी सावन में सोमवार को वो पूजा की थी, तो टिका लगाई थी और हाथ में मौलि धागा बँधी थी, तब भी उसे पीटा गया था और मौलि धागा उतार दिया गया और टिका मिटा दिया गया था l घटना की शिकायत छात्रा की मां ने थाना में दर्ज कराई गई है l फिलहाल स्कूल पक्ष से सम्पर्क नहीं हो पाया है l इस घटना से लोगों में आक्रोश है प्रशासन को ऐसे संवेदनशील मामला को गंभीरता से लेना चाहिए और उचित कार्यवाही करना चाहिए l

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 5 3 6
Users Today : 0
Users Yesterday : 37