Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

स्वर्गीय देवाशीष घटक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, सामाजिक सेवाओं का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  प्रसिद्ध तृणमूल नेता स्वर्गीय देवाशीष घटक की 18वीं पुण्यतिथि पर देवाशीष घटक फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर उनकी स्मृति को सम्मानित करने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक सेवाओं के माध्यम से उनके विचारों और कार्यों को जीवंत बनाए रखने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह अभिजीत घटक के नेतृत्व में प्रभात फेरी से हुई। इसके पश्चात अपर चेली डांगा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के उपमहापौर अभिजीत घटक, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, डिप्टी मेयर वसीमुल हक सहित अनेक गणमान्य नेता और नागरिक उपस्थित रहे।

स्वर्गीय घटक के कार्यों का स्मरण

श्रद्धांजलि सभा के दौरान सर्वधर्म प्रार्थना, रक्तदान शिविर और अन्य सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। उपमहापौर अभिजीत घटक ने अपने बड़े भाई को याद करते हुए कहा, “स्वर्गीय देवाशीष घटक केवल मेरे भाई नहीं, बल्कि पूरे आसनसोल के लिए प्रेरणा स्रोत थे। आज हजारों लोग उनकी स्मृति को नमन करने आए हैं, जो जनता के प्रति उनके अद्वितीय योगदान का प्रतीक है।”

IMG 20240910 WA0035

चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा, “देबू घटक गरीबों और वंचितों के सच्चे मसीहा थे। उनकी पुण्यतिथि पर शहरवासियों की यह सहभागिता उनकी लोकप्रियता और जनता के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है।”

डिप्टी मेयर वसीमुल हक ने कहा, “कुछ व्यक्तित्व कालजयी होते हैं। स्वर्गीय देवाशीष घटक ने समाज सेवा और जनहित के कार्यों से जो आदर्श स्थापित किए, वे सदैव प्रेरणा बने रहेंगे।”

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने न केवल उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि समाज के लिए किए गए सच्चे कार्य हमेशा याद किए जाते हैं।

IMG 20240918 WA0025

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31