Breaking News

टैक्सी स्टैंड निजीकरण के विरोध में टायर जलाकर प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20241220 WA0054

ghanty

आसनसोल :  स्टेशन परिसर स्थित टैक्सी स्टैंड को निजी कंपनी को टेंडर पर सौंपे जाने और आठ टैक्सी चालकों को हिरासत में लेने के विरोध में आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान टैक्सी चालकों ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दी, जिससे आसनसोल स्टेशन के सामने स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में टैक्सी चालक शामिल हुए। सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों को भी मौके पर तैनात किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राजू अहलूवालिया के साथ मनोज यादव, प्रदीप मंडल सहित कई अन्य टैक्सी चालक मौजूद थे।

IMG 20240910 WA0035

राजू अहलूवालिया ने रेलवे प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि स्टेशन परिसर में स्थित टैक्सी स्टैंड को निजी कंपनी को टेंडर पर सौंपने का निर्णय टैक्सी चालकों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने बताया कि कुछ महीनों पहले इस मुद्दे पर विवाद हुआ था, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। अचानक सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल ने आठ टैक्सी चालकों को हिरासत में ले लिया और उनके वाहनों पर मामले दर्ज किए गए। रात को चालकों को छोड़ा गया, लेकिन इस कार्रवाई से चालकों में गहरा आक्रोश है।

IMG 20240918 WA0025

प्रदर्शन के दौरान रेलवे प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि रेलवे की मनमानी और चालकों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टैक्सी चालकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द नहीं माना गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। टैक्सी चालकों का कहना है कि उनकी आजीविका पर खतरा मंडरा रहा है और वे न्याय पाने के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 5 6 8
Users Today : 20
Users Yesterday : 49