Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

तेज आवाज़ वाली मोटरसाइकिलों से जनजीवन परेशान, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तेज और विस्फोटक ध्वनि उत्पन्न करने वाली मोटरसाइकिलों ने नागरिकों के जीवन को बेहलकर दिया है। इसका विशेष प्रभाव महिलाओं, बच्चों और हृदय रोग से पीड़ित बुजुर्गों पर पड़ा है। जहां एक ओर बच्चे नींद में व्यवधान का सामना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई बुजुर्ग शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे हैं।

इस समस्या को लेकर पहली बार रिपोर्ट किए जाने के बाद विभिन्न स्तरों से प्रतिक्रियाएं आने लगीं। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग नागरिकों के परिवारों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान के लिए हस्तक्षेप की अपील की है। इस बीच, राज्य बीजेपी के नेता सुब्रत घांटी उर्फ मिठु घांटी ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए पश्चिम बर्दवान ट्रैफिक विभाग से तेज आवाज़ करने वाली मोटरसाइकिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

IMG 20240910 WA0035

उन्होंने कहा, “राज्य सरकार का यह कदम अत्यंत सराहनीय है। हमें उम्मीद है कि पश्चिम बर्दवान ट्रैफिक विभाग इस समस्या का स्थायी समाधान ढूंढने के लिए शीघ्र कदम उठाएगा।” हाल ही में कोलकाता के लालबाजार ट्रैफिक गार्ड को निर्देश दिए गए हैं कि जो मोटरसाइकिलें साइलेंसर बदलकर तेज आवाज उत्पन्न करती हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, जिन मोटरसाइकिल चालकों द्वारा तेज गति से वाहन चलाए जाते हैं, उनके खिलाफ भी समान कदम उठाए जाएंगे।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस सूत्रों के अनुसार, निगरानी में वृद्धि की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि फ्लाईओवर या अन्य क्षेत्रों में तय समय के बाद मोटरसाइकिलें तेज गति से न चलें। यहां तक कि पुलिस द्वारा स्टिकर लगे वाहन भी इस निगरानी से अछूते नहीं रहेंगे, क्योंकि कई लोग यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

तेज आवाज़ से परेशान नागरिक इस पहल में एक नई उम्मीद देख रहे हैं, खासकर वे परिवार जिनके बच्चे अब अच्छे से सो पा रहे हैं। इन परिवारों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है और आशा जताई है कि यह समस्या शीघ्र हल होगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31