Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

तेज रफ्तार डंपर ने टेंपो को मारी टक्कर, चालक और खलासी गंभीर घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

जामुड़िया : जामुड़िया थाना क्षेत्र के शेखपुरा इलाके में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया। सुबह करीब 10:30 बजे एक तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रहे टेंपो (टाटा एस) को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में टेंपो चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण डंपर की तेज रफ्तार और सड़क की जर्जर स्थिति थी, जो लंबे समय से हादसों को आमंत्रण दे रही है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को बचाने का प्रयास किया।

IMG 20240910 WA0035 4

घटना की सूचना मिलते ही जामुड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से टेंपो के केबिन में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकाला। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि टाटा एस जामुड़िया की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी दिशा से तेज गति से आ रही डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मारी। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

IMG 20240918 WA0025

इस हादसे ने शेखपुरा इलाके की सड़कों की खस्ता हालत को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र की सड़कों को जल्द से जल्द ठीक किया जाए और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाई जाए, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार डंपर चालक की तलाश जारी है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 5
Users Today : 1
Users Yesterday : 64