
आसनसोल : तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी लोकसभा के रिजल्ट के बाद लगातार अपने ही दल के नेताओं को सख़्ती से निर्देश दे रही है l सहीद दिवस पर भी उन्होंने साफ कहा नेताओं को अपनी छवि सुधारनी होंगी इसके बावजूद ऐसे तस्वीर सामने आ जाते है जिसे देख लगता है उनके नेताओं ने कसम खा लि है हम नहीं सुधरेंगे l ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिनमे आसनसोल नगरनिगम के वार्ड संख्या 12 के तृणमूल पार्षद स्मरजीत गोस्वामी उर्फ राजू शराब के नशे में धुत दिखाई दे रहे है, उसके आसपास कुछ युवक है, जो उन्हें कुछ भी बोलने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सामने कोई उनका वीडियो रिकार्ड कर रहा है, पार्षद वीडियो में प्रदेश टीएमसी सचिव वी. शिवदासन दासू का नाम लेकर अपशब्द कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो कांग्रेस नेता फ़िरोज़ खान ने अपने फेसबुक अकॉउंट से पोस्ट किया है l हालांकि इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि हमारा संकल्प नहीं करता है, यह एक वायरल वीडियो है। वंही पार्षद का दवा है कि यह पुराना वीडियो है जिसे उन्हें बदनाम करने के लीये वायरल किया जा रहा है l फिलहाल इस वायरल वीडियो ने सत्ता पक्ष की नींद उड़ा दी है । विपक्षी दल के नेता चुटकी ले रहें है।















Users Today : 33
Users Yesterday : 40