Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

तृणमूल कांग्रेस नेता वी. शिवदासन दासू ने भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी के आरोपों का जवाब दिया

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : आसनसोल के वरिष्ठ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता वी. शिवदासन दासू ने भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी के द्वारा सोशल मीडिया पर उठाए गए सवालों का जोरदार जवाब दिया। तिवारी ने आसनसोल के टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह संसद में आसनसोल के मुद्दों पर सवाल नहीं उठाते, जिसके कारण क्षेत्र का विकास प्रभावित हो रहा है। दासू ने इस आरोप का कड़ा प्रतिवाद करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा की कार्यशैली और योगदान को स्पष्ट किया।

दासू ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा एक सक्रिय और समर्पित सांसद हैं, जो अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने कहा, “शत्रुघ्न सिन्हा हर माह आसनसोल आते हैं और कई दिनों तक यहां रहते हैं। वह स्थानीय समस्याओं का समाधान करते हैं और जिन समस्याओं का समाधान उनके स्तर पर संभव होता है, उनका शीघ्र निराकरण भी करते हैं। वहीं, जो समस्याएं केंद्र सरकार से संबंधित होती हैं, उन्हें वह संसद में उठाते हैं।” दासू ने बताया कि जब सांसद आसनसोल में नहीं होते, तब भी वह स्थानीय जनता से जुड़े रहते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं। चाहे किसी की बीमारी के लिए सहायता राशि की आवश्यकता हो या अन्य कोई समस्या, शत्रुघ्न सिन्हा हर अवसर पर मदद के लिए तैयार रहते हैं।

IMG 20240910 WA0035

इसके अलावा, दासू ने जितेंद्र तिवारी के कार्यकाल में ऊषाग्राम में हिंदी भवन के निर्माण की चर्चा करते हुए कहा कि यह वही स्थान है जहां सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का कार्यालय स्थित है। इस कार्यालय में कर्मचारी होते हैं, जो जनता की समस्याओं को सुनते हैं और उन्हें सांसद तक पहुंचाते हैं। दासू ने यह भी कहा कि यदि किसी ने अपनी समस्या इस कार्यालय में पहुंचाई है, तो शत्रुघ्न सिन्हा ने कई बार उनका समाधान किया है।

दासू ने आगे कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा ने कभी नहीं कहा कि वह विपक्षी दलों से मिलेंगे नहीं। वह हमेशा संवाद को महत्व देते हैं और यदि जितेंद्र तिवारी के पास आसनसोल के विकास को लेकर कोई सार्थक सुझाव हैं, तो वह उन्हें सांसद से मिलकर साझा कर सकते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा इन सुझावों को लागू करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। हालांकि, दासू ने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्र में जितेंद्र तिवारी की पार्टी भाजपा की सरकार है, जो बंगाल को हर क्षेत्र में वंचित कर रही है।

IMG 20240918 WA0025

दासू ने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र सरकार आसनसोल क्षेत्र के विकास में लगातार बाधाएं उत्पन्न कर रही है। उन्होंने कहा, “शत्रुघ्न सिन्हा अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जो कार्य केंद्र सरकार के जरिए होने चाहिए, उनमें वह हिलाहवाली करती है।” उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष आलोचना कर सकता है, लेकिन अगर विपक्ष के पास कोई सकारात्मक और व्यावहारिक सुझाव हैं तो उन्हें प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

दासू ने अंत में प्रदेश की जनता के प्रति अपनी विश्वास व्यक्त किया और कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस सरकार ने राज्य के हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है। यही कारण है कि पिछले तीन विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस को भारी बहुमत से जीत मिली है। दासू ने यह दावा भी किया कि 2026 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस को एक बार फिर बड़ी जीत मिलने जा रही है।

आखिरकार, दासू ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा को 18 सांसद दिए थे, लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में यह संख्या घटकर केवल 12 रह गई है। अब यह सवाल उठता है कि भाजपा के इन 12 सांसदों ने अपने-अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए संसद में कितना प्रभावी योगदान दिया है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 1 2
Users Today : 8
Users Yesterday : 64