तृणमूल कांग्रेस का 28वां स्थापना दिवस, भव्य कार्यक्रम आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

ghanty

आसनसोल :  तृणमूल कांग्रेस के 28वें स्थापना दिवस के अवसर पर आसनसोल के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम राहा लेन स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में संपन्न हुआ, जिसमें मंत्री मलय घटक, पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल अध्यक्ष एवं पांडवेश्वर विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, माइनॉरिटी सेल जिलाध्यक्ष एसएम हसन (मोनू), चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी, पूर्व एमएमआईसी रबिउल इस्लाम समेत कई वरिष्ठ नेता और पार्षद उपस्थित थे।

IMG 20240910 WA0035 4

कार्यक्रम का शुभारंभ तृणमूल का ध्वजारोहण कर किया गया, जिसके पश्चात् केक काटा गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। मंत्री मलय घटक ने अपने संबोधन में कहा कि वाममोर्चा के 34 वर्षों के शासन को ममता बनर्जी के नेतृत्व में समाप्त किया गया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरा देश भाजपा के कुशासन से त्रस्त है, और ममता बनर्जी की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2026 में पश्चिम बंगाल में मां, माटी, मानुष की सरकार को और बड़े बहुमत से सत्ता में लाने के लिए जुट जाएं।

IMG 20240918 WA0025

जीटी रोड स्थित टीएमसी कार्यालय में प्रदेश सचिव वी. शिवदासन दासू के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, पार्षद बबीता दास, श्रावणी विश्वास, अबू कौनेन और विश्वरूप गांगुली समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। यहां भी केक काटा गया। श्री दासू ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस का अस्तित्व ममता बनर्जी के अदम्य संघर्ष के कारण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया ताकि 2026 में पार्टी और प्रचंड बहुमत से सत्ता में लौट सके।

बाराबनी क्षेत्र में विधायक सह मेयर बिधान उपाध्याय और ब्लॉक अध्यक्ष असित सिंह के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस दिन को उत्साहपूर्वक मनाया।

तृणमूल कांग्रेस का स्थापना दिवस ममता बनर्जी के नेतृत्व और पार्टी की उपलब्धियों को स्मरण करते हुए कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 6 5
Users Today : 0
Users Yesterday : 14