
आसनसोल : आसनसोल जिला अस्पताल में इलाजरत मनीष सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आसनसोल नगर निगम के पूर्व एमएमआईसी, एएमसी के कानूनी सलाहकार और तृणमूल कांग्रेस के नेता रबीउल इस्लाम ने उनके और उनके भाई के साथ बेरहमी से मारपीट की। मनीष ने इस घटना की शिकायत साउथ थाना में दर्ज कराई है।
मनीष ने बताया कि उन्हें और उनके भाई को मुर्गाशल स्थित तृणमूल पार्टी कार्यालय बुलाया गया, जहां रबीउल इस्लाम, उनके साथी गुड्डू और अन्य लोग मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां रबीउल और उनके साथियों ने हथियार से दोनों भाइयों की बेरहमी से पिटाई की, जिसके परिणामस्वरूप उनके माथे पर टांके लगाए गए हैं। फिलहाल मनीष का इलाज जारी है।

मनीष ने यह भी कहा कि जब से इस पार्टी कार्यालय का उद्घाटन हुआ है, तब से यहाँ पर आये दिन तृणमूल के लोग दादागिरी करते हैं और स्थानीय लोगों को धमकाकर पीटते रहते हैं। मनीष ने आरोप लगाया कि यह घटना कोई पहली बार नहीं है, बल्कि यह एक नियमित समस्या बन गई है।

हालांकि, इस मामले में रबीउल इस्लाम से संपर्क नहीं हो सका है, और उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। बता दें कि पूर्व एमएमआईसी के इस नए पार्टी कार्यालय के खुलने के बाद से ही यह कार्यालय विवादों में घिरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है।















Users Today : 15
Users Yesterday : 31