Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

तुष्टीकरण की राजनीति पर भाजपा का ममता सरकार पर तीखा हमला

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए आसनसोल दक्षिण की विधायक और भाजपा की राज्य नेत्री अग्निमित्रा पॉल ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पूरी तरह चुप है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा, “ममता बनर्जी में यह साहस नहीं है कि वे बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की निंदा कर सकें। उनकी सरकार हमेशा हिंदुओं के प्रति उदासीन रही है, क्योंकि जो लोग इन हमलों को अंजाम दे रहे हैं, वही उनका वोट बैंक हैं।”

IMG 20240910 WA0035

अग्निमित्रा ने सवाल उठाया कि हिंदुओं पर हो रहे इन अत्याचारों के विरोध में ममता बनर्जी ने कोई मार्च क्यों नहीं निकाला। उन्होंने कहा कि यदि ममता बनर्जी सभी धर्मों का सम्मान करती हैं, तो उन्हें समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का समर्थन करना चाहिए। लेकिन उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति के चलते ममता बनर्जी कभी भी यूसीसी का समर्थन नहीं करेंगी।

IMG 20240918 WA0025

भाजपा नेत्री ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस की यह चुप्पी और तुष्टीकरण की नीति राज्य की जनता के लिए अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा, “बंगाल की जनता इस राजनीति का सही समय पर करारा जवाब देगी। भाजपा हमेशा परंपरागत हिंदुओं की सुरक्षा के लिए खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी।”

अग्निमित्रा ने अपनी बात समाप्त करते हुए ममता सरकार को हिंदुओं की उपेक्षा और वोट बैंक की राजनीति के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यह राजनीति अब ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 4
Users Today : 0
Users Yesterday : 64