
आसनसोल : विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन की पहल पर पश्चिम बर्धमान जिले के नियामतपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। दुर्बार कमेटी के कार्यालय में संपन्न इस आयोजन को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) तथा दुर्बार कमेटी का सहयोग प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर बच्चों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए “जल ही जीवन है” के मूलमंत्र को आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल संकट, जल प्रबंधन तथा संसाधनों के सतत उपयोग पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने जल व्यर्थ होने की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए संरक्षण हेतु विभिन्न उपाय सुझाए।

कार्यक्रम में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बिनय मेहरा, पीआरओ अशोक सिन्हा, मीडिया सचिव सागर कुंडु, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार तथा साइलेंट मोड फाउंडेशन के प्रतिनिधि सौविक दे उपस्थित रहे। वक्ताओं ने बच्चों को मानवाधिकार, बाल अधिकार कानून, साइबर अपराधों से सुरक्षा तथा DLSA की भूमिका से भी अवगत कराया।

आयोजन के अंत में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन की ओर से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से पौधे वितरित किए गए। साथ ही, उनके शैक्षिक विकास को प्रोत्साहित करने हेतु स्कूल बैग, केक तथा फल भी प्रदान किए गए।















Users Today : 9
Users Yesterday : 23