Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

यात्री साथी ऐप चालकों को प्रोत्साहन राशि प्रदान, ट्रैफिक एसीपी ने किया सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250325 WA0080

आसनसोल :  मंगलवार को यात्री साथी ऐप के तहत कार्यरत चालकों के मनोबल को बढ़ाने एवं उनकी उत्कृष्ट सेवा को सम्मानित करने हेतु हटन रोड क्रॉसिंग स्थित ट्रैफिक कियोस्क के समक्ष एक प्रोत्साहन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यातायात एसीपी श्री विश्वजीत साहा एवं ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्री राणा अंबिका दत्ता ने सात चयनित चालकों को नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की। सम्मानित किए गए चालकों में निलेश ठक्कर, जॉय गांगुली, प्रदीप मंडल, मोहम्मद मेराज आलम, चिरंजीब राजक, रंजीत मंडल एवं अरिंदम कर्मकार शामिल थे।

इस कार्यक्रम में आसनसोल (दक्षिण) ट्रैफिक गार्ड के ओसी श्री संजय मंडल, आसनसोल (उत्तर) ट्रैफिक गार्ड के ओसी अशरफुल इस्लाम, एसआई सुशांत चंद्र सहित अन्य ट्रैफिक अधिकारी एवं दो सौ से अधिक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में एसीपी ट्रैफिक श्री साहा ने महिलाओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए ‘यात्री साथी ऐप’ के अधिकाधिक उपयोग पर बल दिया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्री दत्ता ने नागरिकों से अपील की कि वे इस ऐप के माध्यम से यात्रा करें, क्योंकि इसकी सवारी दरें अन्य निजी ऐप से अधिक किफायती हैं।

ओसी (उत्तर) ट्रैफिक गार्ड ने हाल ही में दो यात्रियों द्वारा अपने खोए हुए सामान को यात्री साथी ऐप के ड्राइवरों की ईमानदारी से वापस पाने की घटना का उल्लेख किया। वहीं, ओसी (दक्षिण) ट्रैफिक गार्ड ने बताया कि यह सेवा 24×7 उपलब्ध है, अतः नागरिकों को इसका पूरा लाभ उठाना चाहिए।

कार्यक्रम के माध्यम से यात्री साथी ऐप को बढ़ावा देने एवं यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय एवं सुलभ परिवहन सेवा उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया।

IMG 20250312 WA0033

 

 

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 3 8
Users Today : 9
Users Yesterday : 23