Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे ने लॉन्च किया यूटीएस मोबाइल ऐप

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंडियन रेलवे ने गैर-आरक्षित सीटों की बुकिंग के लिए आधुनिक तकनीक से युक्त यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप की शुरुआत की है। सोमवार को इस ऐप के उपयोग और महत्व को लेकर आसनसोल नगर निगम में एक प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, डिप्टी मेयर वसीमुल हक, और नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

IMG 20240910 WA0035

इस दौरान अधिकारियों ने ऐप की विशेषताओं और इसके उपयोग के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि यात्री अब बिना लाइन में खड़े, अपने मोबाइल से अनारक्षित यात्रा टिकट, प्लेटफार्म टिकट और मासिक सीजन टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं। ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।यात्री स्टेशन परिसर से 50 मीटर की दूरी पर रहते हुए टिकट बुक कर सकते हैं। यह सुविधा दो प्रकार की बुकिंग प्रदान करती है – पेपरलेस और पेपर टिकट। पेपर टिकट काउंटर से प्राप्त किया जा सकता है, जबकि पेपरलेस टिकट मोबाइल पर ही उपलब्ध होगा।

IMG 20240918 WA0025

प्लेटफार्म टिकट और मासिक सीजन टिकट भी इस ऐप के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं। इस मौके पर चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने इसे यात्रियों के समय और ऊर्जा की बचत करने वाली एक बेहतरीन पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह ऐप सामान्य श्रेणी के यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर लंबी कतारों में खड़े होने की परेशानी से मुक्ति दिलाएगा। रेलवे की यह डिजिटल पहल न केवल यात्रियों की सुविधा में वृद्धि करेगी, बल्कि डिजिटल इंडिया अभियान को भी प्रोत्साहित करेगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 8
Users Today : 4
Users Yesterday : 64