कौन होने जा रहा आसनसोल के सांसद शत्रुघणा सिन्हा का दमाद?

Facebook
Twitter
WhatsApp

sonaksi

सांसद सह मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा कि पुत्री, बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं l ऐसी चर्चा है कि दिग्गज एक्टर और लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं l ‘दबंग’ और ‘लुटेरा’ जैसी फिल्मों में काम चुकी सोनाक्षी के बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल कौन हैं, क्या काम करते हैं और उनके पास कितनी संपत्ति है? 10 दिसंबर 1988 को जन्मे जहीर इकबाल नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं l जहीर के पिता इकबाल रतनासी हैं, जो बिजनेसमैन और ज्वेलरी हैं l उनकी बहन, सनम रतनासी, बॉलीवुड में एक मशहूर सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट हैं l जहीर की उम्र 35 साल है और सोनाक्षी 37 साल की हैं l जहीर का असली नाम जहीर रतनासी है l वह पेशे से एक्टर हैं l सलमान खान के करीबी परिवार से आने वाले जहीर ने ‘नोटबुक’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी l साल 2014 में उन्होंने फिल्म ‘जय हो’ में सोहेल खान के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है l हालांकि जहीर का करियर उतना सफल नहीं रहा है l सोनाक्षी की नेटवर्थ की बात करें तो साल 2010 में डेब्यू करने वाली इस एक्ट्रेस की कुल नेटवर्थ लगभग 85 करोड़ है l वहीं, जहीर इकबाल की कुल नेटवर्थ 2 करोड़ बताई जा रही है l बताया जाता है कि मॉडलिंग, विज्ञापन या फिल्में करके वह लगभग 1 से 2 करोड़ रुपये कमाते हैं l

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 5 0 3
Users Today : 4
Users Yesterday : 40