Breaking News
बाराबनी पंचायत समिति के सातों शेष सदस्य नोटिस के बावजूद नहीं पहुंचे, 16 पहले ही दे चुके हैं इस्तीफा अवैध बालू कारोबार पर सख्त मंत्री अग्निमित्रा, परिवहन रोकने के नाम पर सड़क जाम करने वालों पर होगी कार्रवाई आठ साल साथ रहने के बाद दूसरी शादी की तैयारी का आरोप, आदिवासी युवती की शिकायत पर युवक गिरफ्तार आसनसोल के विकास और नागरिक सुविधाओं पर मंत्रियों की बैठक, सड़क, पेयजल और जलनिकासी समस्याओं के समाधान का भरोसा बर्नपुर के सेल-इस्को संचालित चार विद्यालयों की जिम्मेदारी लेगी राज्य सरकार, विद्यार्थियों का भविष्य होगा सुरक्षित बर्नपुर में दामोदर नदी में स्नान करने उतरा आदिवासी युवक डूबा, 24 घंटे बाद भी तलाश में नहीं मिली सफलता

छठ पर गांव गए रेलकर्मी के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी और आभूषण सहित पांच लाख की चोरी

Facebook
Twitter
WhatsApp

अंडाल :  छठ महापर्व के अवसर पर घर बंद कर गांव जाना एक रेलवे कर्मचारी को भारी पड़ गया। अंडाल की तीन नंबर रेलवे कॉलोनी स्थित उनके आवास में चोरी की घटना सामने आई है। आरोप है कि अज्ञात बदमाश घर में घुसकर नकदी और सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। घर के मालिक ने चोरी गई संपत्ति का कुल मूल्य करीब पांच लाख रुपये बताया है। गुरुवार को घटना की जानकारी सामने आने के बाद कॉलोनी के निवासियों में चिंता का माहौल है।

IMG 20240918 WA0025

जानकारी के अनुसार, रेलवे कर्मचारी शंभू मांझी छठ पूजा मनाने के लिए अपने पैतृक गांव गए हुए थे। घर से रवाना होने से पहले उन्होंने उसकी चाबी एक पड़ोसी के पास रख दी थी। इसी दौरान उन्हें अपने आवास में चोरी होने की सूचना मिली। घर पहुंचने पर नकदी और आभूषण गायब होने की बात सामने आई।

शंभू मांझी के अनुसार, घर में रखे करीब एक लाख 20 हजार रुपये नकद और सोने के गहने चोरी हुए हैं। उन्होंने कुल नुकसान लगभग पांच लाख रुपये होने का दावा किया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

कॉलोनी की सुरक्षा पर उठे सवाल

रेलवे कॉलोनी जैसे आवासीय क्षेत्र में चोरी की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों के बीच यह चर्चा है कि बंद घर में बदमाशों ने किस तरह प्रवेश किया और उन्हें वहां रखी नकदी तथा आभूषणों की जानकारी कैसे मिली।

IMG 20250511 WA0050

फिलहाल चोरी की वारदात में कौन लोग शामिल हैं और घटना को किस तरीके से अंजाम दिया गया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में नियमित निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 5 2 4 6
Users Today : 0
Users Yesterday : 26