पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, हथियार बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

दुर्गापुर :  दुर्गापुर बाजार क्षेत्र में बुधवार रात पुलिस और डकैतों के बीच हुई भिड़ंत ने इलाके में सनसनी फैला दी। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पांच डकैतों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से दो पिस्तौल और दस जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह बुधवार रात ट्रेन से दुर्गापुर स्टेशन पहुंचा था और इलाके में डकैती की योजना बना रहा था। गुप्त सूचना पर दुर्गापुर थाना पुलिस ने कार्रवाई की। जब पुलिस ने उन्हें घेरने की कोशिश की, तो डकैतों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस से भिड़ गए। मुठभेड़ के दौरान डकैतों ने हिंसक प्रतिरोध किया, लेकिन पुलिस ने सतर्कता से उन्हें काबू में कर लिया।

IMG 20240910 WA0035

गिरफ्तार डकैतों की पहचान बिहार के झांझार निवासी रणजीत रविदास, संतोष दास, विकी शा, विजय शा और पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम निवासी दीपक दास के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में यह सामने आया है कि यह गिरोह दुर्गापुर में डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

IMG 20240918 WA0025

इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डिप्टी कमिश्नर अभिषेक गुप्ता ने बताया कि पुलिस हमेशा सतर्क रहती है और अपराधियों के खिलाफ सक्रिय रहती है। उन्होंने कहा कि डकैतों को पकड़ने के दौरान पुलिस ने साहस और कुशलता का परिचय दिया।

गिरफ्तार डकैतों को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इन डकैतों का नेटवर्क कितना विस्तृत है और उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन डकैतों ने पहले किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में राहत है कि पुलिस ने समय रहते डकैतों की योजना को नाकाम कर दिया। पुलिस की इस सक्रियता की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 6 8
Users Today : 3
Users Yesterday : 14