Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

आर.डी. बर्मन की स्मृति में सुरों का सजीव समा

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250111 WA0029

ghanty

आसनसोल :  बासुदेव चटर्जी स्मृति फाउंडेशन के तत्वावधान और सिटी एंटरटेनमेंट के सहयोग से, आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के समर्थन में, रविंद्र भवन में एक सांगीतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नाम ‘ऐसा समां न होता’ रखा गया, जो महान संगीतकार आर.डी. बर्मन को समर्पित था।

IMG 20240910 WA0035

इस भव्य आयोजन में आसनसोल और उसके आसपास के गायकों ने आर.डी. बर्मन द्वारा संगीतबद्ध और गाए गए अमर गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इन सदाबहार नगमों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। संगीतमय वातावरण में गूंजते सुरों ने दर्शकों को उस स्वर्णिम युग में लौटा दिया, जब आर.डी. बर्मन का संगीत हर दिल की धड़कन बनता था।

IMG 20240918 WA0025

कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने अपनी गायन प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को सम्मोहित कर दिया और हर गीत पर तालियों की गूंज उठी। इस संगीतिक संध्या ने न केवल आर.डी. बर्मन की स्मृति को जीवंत किया, बल्कि आसनसोल की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान किया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 4
Users Today : 5
Users Yesterday : 14