

आसनसोल : बासुदेव चटर्जी स्मृति फाउंडेशन के तत्वावधान और सिटी एंटरटेनमेंट के सहयोग से, आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के समर्थन में, रविंद्र भवन में एक सांगीतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नाम ‘ऐसा समां न होता’ रखा गया, जो महान संगीतकार आर.डी. बर्मन को समर्पित था।

इस भव्य आयोजन में आसनसोल और उसके आसपास के गायकों ने आर.डी. बर्मन द्वारा संगीतबद्ध और गाए गए अमर गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इन सदाबहार नगमों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। संगीतमय वातावरण में गूंजते सुरों ने दर्शकों को उस स्वर्णिम युग में लौटा दिया, जब आर.डी. बर्मन का संगीत हर दिल की धड़कन बनता था।

कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने अपनी गायन प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को सम्मोहित कर दिया और हर गीत पर तालियों की गूंज उठी। इस संगीतिक संध्या ने न केवल आर.डी. बर्मन की स्मृति को जीवंत किया, बल्कि आसनसोल की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान किया।















Users Today : 5
Users Yesterday : 14