Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

हरिनाम संकीर्तन और नारायण सेवा में जुटे पूर्व विधायक जितेंद्र तिवारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

पांडवेश्वर :  पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के बजरी गांव में हरिनाम संकीर्तन और नारायण सेवा के आयोजन ने आध्यात्मिक वातावरण को और पवित्र कर दिया। इस विशेष अवसर पर भाजपा नेता और पूर्व विधायक जितेंद्र तिवारी स्वयं उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

 

IMG 20250115 WA0093

जितेंद्र तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं। हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से ईश्वर की भक्ति और नारायण सेवा के जरिए मानव सेवा का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि यह सेवा न केवल धार्मिक भावना को प्रबल करती है, बल्कि समाज को एकजुट करने का भी माध्यम बनती है।

IMG 20240910 WA0035 4

आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया और हरिनाम संकीर्तन में श्रद्धा से जुड़कर अपनी भक्ति व्यक्त की। नारायण सेवा के अंतर्गत जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र वितरण किया गया।

IMG 20240918 WA0025

जितेंद्र तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि समाज में सेवा और भक्ति का समन्वय ही मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने स्थानीय लोगों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

इस आयोजन ने न केवल क्षेत्र में धार्मिक चेतना जगाई, बल्कि सामुदायिक सहयोग और सामाजिक एकता का भी सशक्त संदेश दिया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 5
Users Today : 6
Users Yesterday : 14