
पांडवेश्वर : पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के बजरी गांव में हरिनाम संकीर्तन और नारायण सेवा के आयोजन ने आध्यात्मिक वातावरण को और पवित्र कर दिया। इस विशेष अवसर पर भाजपा नेता और पूर्व विधायक जितेंद्र तिवारी स्वयं उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

जितेंद्र तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं। हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से ईश्वर की भक्ति और नारायण सेवा के जरिए मानव सेवा का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि यह सेवा न केवल धार्मिक भावना को प्रबल करती है, बल्कि समाज को एकजुट करने का भी माध्यम बनती है।

आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया और हरिनाम संकीर्तन में श्रद्धा से जुड़कर अपनी भक्ति व्यक्त की। नारायण सेवा के अंतर्गत जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र वितरण किया गया।

जितेंद्र तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि समाज में सेवा और भक्ति का समन्वय ही मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने स्थानीय लोगों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
इस आयोजन ने न केवल क्षेत्र में धार्मिक चेतना जगाई, बल्कि सामुदायिक सहयोग और सामाजिक एकता का भी सशक्त संदेश दिया।















Users Today : 6
Users Yesterday : 14