श्रीमद्भागवत कथा में कंस वध का मार्मिक प्रसंग, कृष्ण-रुक्मिणी की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  यहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में वृंदावन से पधारे पूज्य श्री यशोदानंदन जी महाराज ने भावपूर्ण और हृदय को छूने वाले प्रसंगों से श्रोताओं को आनंदित कर दिया। मंगलवार को कथा का शुभारंभ नारियल फोड़कर और विधिवत पूजन के साथ हुआ। यह शुभ कार्य मुख्य यजमान शंकर सुमन शर्मा, नरेश अग्रवाल, आनंद-सुष्मिता पारीक, प्रभाष-सुनीता गुप्ता, सुजीत-सिंपल गुप्ता, आनंद-पूनम अग्रवाल, कमल-अनीता शर्मा ने किया। एकदिवसीय यजमानों में सुनील-सपना मुकीम, राजेश-पिंकी जालान, और मोहित-पूजा पारीक ने भी श्रद्धाभाव से भाग लिया।

IMG 20250122 WA0030

महाराज श्री ने कंस वध के प्रसंग में बताया कि कंस के वध से संसार ने हर्षित होकर विजय का अनुभव किया। उन्होंने कहा कि यह कथा केवल पौराणिक घटना तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक मनुष्य को अपने भीतर के कंस यानी बुरे विचारों और नकारात्मक प्रवृत्तियों को समाप्त करना चाहिए। महाराज ने कहा, “यदि हमारे विचारों में भगवान राम जैसे सद्गुण होंगे, तो हमारा जीवन महान बन जाएगा। परंतु यदि हमारे भीतर कंस जैसे विकार आते हैं, तो वे विनाशकारी साबित हो सकते हैं।”

IMG 20240910 WA0035

कथा में महाराज श्री ने जल संरक्षण पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने कहा, “जल जीवन का आधार है। यदि हमने जल को सुरक्षित नहीं किया, तो हमारा जीवन संकट में पड़ जाएगा। भगवान की भक्ति के साथ-साथ राष्ट्रहित के प्रति जागरूक रहना हर भक्त का कर्तव्य है।”

IMG 20240918 WA0025

इस दिन कृष्ण और रुक्मिणी की भव्य झांकी ने कथा में उपस्थित भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मनमोहक झांकी के दर्शन कर भक्तगण भावविभोर हो गए। आयोजकों ने जानकारी दी कि बुधवार को कथा का समय प्रातः 10 बजे से होगा, जिसमें हवन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।

श्रीमद्भागवत कथा के इन प्रसंगों ने न केवल आध्यात्मिकता को प्रोत्साहित किया, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 7 0
Users Today : 5
Users Yesterday : 14