
नियामतपुर : छोटे मूल्य के सिक्के और नोटों की अनुपलब्धता के कारण व्यापारिक गतिविधियों में हो रही असुविधा को लेकर नियामतपुर मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सदस्यों ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मांग की कि छोटे मूल्य के सिक्के और नोट जल्द से जल्द उपलब्ध कराए जाएं, जिससे व्यापारियों और आम नागरिकों को राहत मिल सके।
इस मौके पर चैंबर के अध्यक्ष महेंद्र संघई ने कहा कि सिक्कों और छोटे मूल्य के नोटों की कमी के कारण व्यापारिक लेनदेन बाधित हो रहा है। उन्होंने इस समस्या को तत्काल हल करने की आवश्यकता पर बल दिया। चैंबर के सचिव सचिन बलोदिया और दिनेश पिलानीवाला ने बताया कि व्यापारियों को ग्राहक सेवा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि छोटे नोट और सिक्के न होने से उनके लेनदेन प्रभावित हो रहे हैं।

शाखा प्रबंधक ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि इस समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महीने के अंत तक छोटे मूल्य के नोट और सिक्के पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस अवसर पर अध्यक्ष महेंद्र संघई और सचिवों के साथ योगेश पटेल, राकेश बंसल तथा शशि बर्नवाल भी उपस्थित रहे। व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि बैंक प्रशासन उनके इस लंबे समय से चली आ रही समस्या का शीघ्र समाधान करेगा।

छोटे मूल्य के नोट और सिक्कों की अनुपलब्धता एक बड़ी समस्या बनती जा रही है, जो न केवल व्यापारियों बल्कि आम लोगों को भी प्रभावित कर रही है। बैंक की ओर से शीघ्र समाधान की आशा की जा रही है।















Users Today : 11
Users Yesterday : 14