Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

छोटे मूल्य के सिक्के और नोट की मांग पर एसबीआई शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

नियामतपुर :  छोटे मूल्य के सिक्के और नोटों की अनुपलब्धता के कारण व्यापारिक गतिविधियों में हो रही असुविधा को लेकर नियामतपुर मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सदस्यों ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मांग की कि छोटे मूल्य के सिक्के और नोट जल्द से जल्द उपलब्ध कराए जाएं, जिससे व्यापारियों और आम नागरिकों को राहत मिल सके।

इस मौके पर चैंबर के अध्यक्ष महेंद्र संघई ने कहा कि सिक्कों और छोटे मूल्य के नोटों की कमी के कारण व्यापारिक लेनदेन बाधित हो रहा है। उन्होंने इस समस्या को तत्काल हल करने की आवश्यकता पर बल दिया। चैंबर के सचिव सचिन बलोदिया और दिनेश पिलानीवाला ने बताया कि व्यापारियों को ग्राहक सेवा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि छोटे नोट और सिक्के न होने से उनके लेनदेन प्रभावित हो रहे हैं।

IMG 20240910 WA0035

शाखा प्रबंधक ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि इस समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महीने के अंत तक छोटे मूल्य के नोट और सिक्के पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस अवसर पर अध्यक्ष महेंद्र संघई और सचिवों के साथ योगेश पटेल, राकेश बंसल तथा शशि बर्नवाल भी उपस्थित रहे। व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि बैंक प्रशासन उनके इस लंबे समय से चली आ रही समस्या का शीघ्र समाधान करेगा।

IMG 20240918 WA0025

छोटे मूल्य के नोट और सिक्कों की अनुपलब्धता एक बड़ी समस्या बनती जा रही है, जो न केवल व्यापारियों बल्कि आम लोगों को भी प्रभावित कर रही है। बैंक की ओर से शीघ्र समाधान की आशा की जा रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 9 0
Users Today : 11
Users Yesterday : 14