Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

रील्स बनाने की सनक ने ली छात्र की जान, परिवार सदमे में

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

पूर्व बर्दवान :  सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के जुनून ने एक होनहार छात्र की जान ले ली। केतुग्राम स्थित आशुतोष मेमोरियल स्कूल के कक्षा दसवीं के 16 वर्षीय छात्र दिशान चौधरी की मौत उस समय हो गई, जब वह अपने दोस्तों के साथ कांदरा रेलवे स्टेशन पर रील बनाने के लिए ट्रेन के ऊपर चढ़ा।

घटना सुबह की है। दिशान अपने तीन दोस्तों के साथ घर से निकला और कांदरा स्टेशन पहुंचा। वहां एक खाली खड़ी ट्रेन को देखकर वह उसके ऊपर चढ़ गया और रील बनाने लगा। इस दौरान उसका हाथ ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों से छू गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

IMG 20240910 WA0035 4

दिशान के मामा हासिद मुरुल आबिदिन ने बताया कि वह अक्सर दोस्तों के साथ स्टेशन जाया करता था। परिवार का कहना है कि दिशान पढ़ाई में होशियार था, लेकिन हाल के दिनों में वह स्मार्टफोन का आदी हो गया था और लगातार सोशल मीडिया पर रील्स बनाने में लगा रहता था। यह लत अब परिवार के लिए जीवनभर का दुख बन गई।

IMG 20240918 WA0025

घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। माता-पिता ने स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर चिंता व्यक्त की और अन्य अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह दी।

दिशान की असमय मौत ने न केवल परिवार को, बल्कि पूरे इलाके को झकझोर दिया है। यह घटना आज के युवाओं में सोशल मीडिया की बढ़ती लत और इसके गंभीर परिणामों पर सोचने को मजबूर करती है। आवश्यक है कि समाज और परिवार इस दिशा में समय रहते कदम उठाएं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 9 0
Users Today : 11
Users Yesterday : 14