Breaking News
दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव

रेलवे संपत्ति चोरी मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  चित्तरंजन के गोल्फ ग्राउंड क्षेत्र से रेलवे संपत्ति की चोरी के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान राहुल कुमार, तारकेश्वर महली, अरूप महतो और राहुल बाउरी के रूप में हुई है। सभी का निवास झारखंड के सालानपुर ब्लॉक एवं मिहिजाम के अल्लादी ग्राम पंचायत क्षेत्र के कालीपाथर में बताया जा रहा है। आरपीएफ ने इन सभी को रेलवे संपत्ति (अनधिकृत कब्जा) अधिनियम (RPUP Act) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

IMG 20240910 WA0035 4

गौरतलब है कि 3 जनवरी को गोल्फ ग्राउंड इलाके से रेलवे की बहुमूल्य संपत्ति चोरी कर ली गई थी। घटना के पश्चात चित्तरंजन आरपीएफ टाउन पोस्ट प्रभारी पंकज कुमार एवं क्राइम ब्रांच प्रभारी नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। इस दल ने सूचनाओं और खुफिया तंत्र का उपयोग कर इस चोरी में संलिप्त चार अभियुक्तों को धर-दबोचा।

आरपीएफ ने चित्तरंजन सनसेट एवेन्यू क्षेत्र से चोरी गई रेलवे की कई संपत्तियों को बरामद भी किया है। हालांकि, चोरी हुई शेष संपत्तियों की खोजबीन अभी जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ अन्य संदिग्धों पर भी पैनी नजर रख रही है, जिससे रेलवे संपत्ति की चोरी करने वाले संगठित गिरोह को जड़ से उखाड़ा जा सके।

IMG 20240918 WA0025

आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कार्रवाई को रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है और आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले, तो वे तुरंत रेलवे सुरक्षा बल को सूचित करें।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 9 9
Users Today : 20
Users Yesterday : 14