रामपुरहाट जंगल में विस्फोटक सामग्री की बड़ी बरामदगी: सुरक्षा एजेंसियों में खलबली

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

वीरभूम :  वीरभूम जिले के रामपुरहाट क्षेत्र स्थित जंगल में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने एक पुरानी और परित्यक्त इमारत में छापा मारकर बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की। इस छापे में 20,000 डेटोनेटर और 15,000 जिलेटिन स्टिक पकड़ी गई हैं, जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ा सुरक्षा खतरा बनकर उभरी हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह छापा गुप्त सूचना के आधार पर मारा गया। रामपुरहाट के हस्तीकादा इलाके के घने जंगल में स्थित एक पुराने, सुनसान घर में यह विस्फोटक सामग्री छुपाकर रखी गई थी। जब पुलिस की विशेष टीम ने इस स्थान पर छापा मारा, तो उनकी आंखें भी इस विशाल बरामदगी को देख कर चौंक गईं। अधिकारियों के अनुसार, छापे में 22 रोल जिलेटिन स्टिक और 6 बॉक्स डेटोनेटर बरामद हुए हैं।

IMG 20240910 WA0035

इस विशाल मात्रा में विस्फोटक सामग्री के जमा होने को लेकर अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या ये विस्फोटक किसी बड़ी आतंकवादी गतिविधि की योजना के लिए जमा किए गए थे? क्या बंगाल में किसी बड़े हमले की साजिश रची जा रही थी? इन सवालों ने सुरक्षा एजेंसियों को चौकस कर दिया है।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गहन जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जा रहा था। अधिकारियों का मानना है कि यह बड़ी मात्रा में विस्फोटक आतंकवादी गतिविधियों या नक्सलियों द्वारा किए जाने वाले हमलों के लिए उपयोग किए जा सकते थे।

सुरक्षा बलों द्वारा इस बरामदगी के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। साथ ही, पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय जांच की जा रही है। इस घटनाक्रम ने पूरे राज्य में सुरक्षा के प्रति चेतावनी का संकেত दिया है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 6 8
Users Today : 3
Users Yesterday : 14