Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

पूर्व बर्दवान में अवैध चोलाई शराब पर पुलिस का शिकंजा

पूर्व बर्दवान : अवैध देशी शराब के निर्माण और बिक्री पर लगाम लगाने के लिए पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी थाना पुलिस और आबकारी विभाग ने मंगलवार को एक बड़ा संयुक्त अभियान चलाया। बीते 24 घंटों के भीतर मेमारी थाना अंतर्गत मंडलग्राम, भैटा, सातगाछिया और मेमारी टाउन के कई क्षेत्रों में एकसाथ छापेमारी कर चार … Read more

रानीगंज में बकाया लोन पर बैंक ने फ्लैट किया सील

रानीगंज : रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पंजाबी मोड़ पुलिस फाड़ी के बांसड़ा मोड़ के पास स्थित शांति अपार्टमेंट में एक निजी बैंक ने बकाया होम लोन की अदायगी न होने पर एक फ्लैट को सील कर दिया। यह कार्रवाई सरफेसी एक्ट 2002 के तहत की गई। बैंक अधिकारियों ने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में थर्ड फ्लोर … Read more

हीरापुर थाने पहुंचा हनुमान, पुलिस की कुर्सी पर बैठकर सो गया

बर्नपुर : हीरापुर थाना परिसर में एक विचित्र लेकिन भावनात्मक दृश्य देखने को मिला, जब एक बड़ा हनुमान (लंगूर) थाने के अंदर पहुंच गया और सीधे एक पुलिसकर्मी की कुर्सी पर बैठ गया। कुछ समय बाद वह वहीं आराम से सो गया, जिसे देखकर पुलिसकर्मी भी अचंभे में पड़ गए। थाना कर्मियों ने पहले हनुमान … Read more

साली से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार हुआ साला, तीन दिन की हिरासत

दुर्गापुर : दुर्गापुर के कोकओवन थाना अंतर्गत सुकांतापल्ली इलाके में एक व्यक्ति को अपनी ही साली के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान तारक सिंह के रूप में हुई है।पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुकांतापल्ली की रहने वाली एक … Read more

मोहर्रम जुलूस को लेकर आसनसोल दक्षिण थाना ने की शांति बैठक

आसनसोल : पवित्र मोहर्रम पर्व को लेकर आसनसोल दक्षिण थाना की ओर से सोमवार को एक शांति एवं समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के तत्वावधान में दक्षिण थाना परिसर में हुई, जिसमें थाना प्रभारी कौशिक कुंडू सहित कई पुलिस अधिकारी और क्षेत्र की विभिन्न मोहर्रम कमेटियों के प्रतिनिधि उपस्थित … Read more

सिद्धू-कानू को श्रद्धांजलि, आदिवासी स्वाभिमान और योजनाओं पर चर्चा

आसनसोल :  काली पहाड़ी स्थित एसबीएसटीसी टर्मिनल परिसर में महान स्वतंत्रता सेनानी सिद्धू-कानू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर राज्य के कानून मंत्री मलय घटक, आसनसोल नगर निगम के मेयर परिषद सदस्य गुरदास चटर्जी, विभिन्न आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य … Read more

आसनसोल में हूल दिवस पर भाजपा की रैली, आदिवासी अधिकारों की गूंज

आसनसोल :  हूल विद्रोह दिवस के अवसर पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एसटी/एससी मोर्चा की ओर से गिरजामोड़ से कॉरपोरेशन मोड़ तक एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। परंपरागत तीर-धनुष, ढोल-नगाड़ों और आदिवासी वेशभूषा में सजे कार्यकर्ताओं की यह रैली न केवल सांस्कृतिक पहचान की झलक थी, बल्कि आदिवासी समाज के … Read more

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, बाल-बाल बचे यात्री

दुर्गापुर : पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर अंतर्गत अंडाल थाना क्षेत्र के परशकोल इलाके में सोमवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी। यह हादसा उस समय हुआ जब वाहन बहुला से काजोरा की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। मोड़ … Read more

जामुड़िया सड़क हादसे के बाद उग्र प्रदर्शन, कई घंटे तक जाम

जामुड़िया : रविवार देर रात जादूडांगा इलाके में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद सोमवार सुबह स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एक तेज़ रफ्तार चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में दो अन्य राहगीर भी मामूली रूप से घायल … Read more

बराकर में पत्रकार स्व. लालाजी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

बराकर : बराकर के कल्याणेश्वरी रोड स्थित अग्रसेन भवन में रविवार को आसनसोल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पूर्व सचिव स्वर्गीय के.के. सिन्हा (लालाजी) की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पत्रकारों, समाजसेवियों, राजनेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। पत्रकारिता में ईमानदारी और … Read more