मारवाड़ी युवा मंच का जनसेवा संकल्प : जल कूलर एवं जल वाहन समर्पित

आसनसोल :  जनकल्याण और सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन की अनुकरणीय परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मारवाड़ी युवा मंच, आसनसोल सिटी शाखा द्वारा जिला अस्पताल परिसर में एक नवीन शीतल जल कूलर यंत्र स्थापित किया गया, जिसका लोकार्पण पश्चिम बंगाल सरकार में कानून व श्रम मंत्री मलय घटक के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर … Read more

बर्दवान में टास्क फोर्स का छापा, कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी

बर्दवान : भारत-पाक युद्ध जैसी संभावित परिस्थिति को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार के निर्देश पर पूर्व बर्दवान जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने कालाबाजारी और अवैध जमाखोरी पर अंकुश लगाने तथा बाजार में वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रण में बनाए रखने हेतु विशेष अभियान … Read more

पत्नी से अवैध संबंध बना हत्या की वजह, आरोपी 7 दिन की रिमांड पर

आसनसोल :  बाराबनी थाना क्षेत्र के बलियापुर ग्राम में एक व्यक्ति की हत्या और साक्ष्य मिटाने के गंभीर मामले में पुलिस ने धनंजय चक्रवर्ती नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे शुक्रवार को आसनसोल जिला अदालत के सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर 7 … Read more

57 लाख की चोरी से सनसनी, 500 के 114 बंडल पर चोरों का हाथ

पांडवेश्वर :  फरीदपुर थाना अंतर्गत वनग्राम गांव में 57 लाख रुपये की बड़ी चोरी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। चोरी की यह वारदात अप्रैल महीने में घटित हुई थी, लेकिन मानसिक तनाव और असमंजस के कारण अब जाकर फरीदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता अनिमेष चटर्जी ने … Read more

निंघा खदान विवाद गहराया, तबादले से कामगारों में आक्रोश

जामुड़िया :  ईसीएल (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के श्रीपुर-सातग्राम क्षेत्र अंतर्गत निंघा कोलियरी और निंघा एसएसआई खदान को लेकर चल रहे श्रमिक आंदोलन में अब नया मोड़ आ गया है। ईसीएल प्रबंधन द्वारा निंघा एसएसआई खदान के 20 कामगारों का अन्य खदानों में तबादला किए जाने की अधिसूचना जारी होने के बाद कामगारों और श्रमिक संगठनों … Read more

देशहित में औद्योगिक हड़ताल स्थगित करने की उठी मांग

अंडाल :  देश की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सीएमसी (एचएमएस) के महासचिव एसके पांडेय ने एक बड़ी पहल करते हुए आगामी 20 मई को प्रस्तावित औद्योगिक हड़ताल को स्थगित करने की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में एचएमएस एवं एचकेएमएफ के महासचिव हरभजन सिंह सिद्धू को पत्र प्रेषित किया है, जिसमें … Read more

विधायक ने उच्च माध्यमिक टॉपर्स को घर जाकर किया सम्मानित

आसनसोल :  सालानपुर एवं चित्तरंजन ब्लॉक में 2025 की उच्च माध्यमिक परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बाराबनी के विधायक एवं आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय ने उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह एक प्रेरणात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं के मनोबल को … Read more

शादी समारोह में बच्चों के झगड़े से भड़का तनाव, तीन हिरासत में

आसनसोल :  शहर के वार्ड नंबर 39 स्थित कल्याणग्राम उषाग्राम इलाके में दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। घटना की शुरुआत एक शादी समारोह के दौरान बच्चों के बीच मामूली झगड़े से हुई, जो बाद में गंभीर विवाद में तब्दील हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, … Read more

जामुड़िया में मान स्टील पर भूमि कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने दर्ज कराई शिकायत

जामुड़िया :  औद्योगिक क्षेत्र में भूमि कब्जे के आरोपों की कड़ी में अब जामुड़िया के एक प्रमुख इस्पात संयंत्र मान स्टील का नाम सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मान स्टील ने रेलवे, एडीडीए और कृषि योग्य भूमि पर कब्जा कर लिया है। इस सिलसिले में स्थानीय निवासियों ने जामुड़िया थाना … Read more

युद्ध तैयारी के मद्देनजर बायुसैनिक सतर्कता : नागरिकों को दिए गए निर्देश

दुर्गापुर :  पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा के पानागढ़ स्थित अर्जुन सिंह वायुसेना छावनी में संभावित आपातकालीन स्थिति को देखते हुए वायुसेना पूरी तरह सतर्क हो गई है। पाकिस्तान से संभावित तनावपूर्ण परिस्थिति के मद्देनजर वायुसेना के अधिकारियों ने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए हैं। कांकसा … Read more