Breaking News

अवैध आलू तस्करी पर बाराबनी पुलिस की सख्ती, ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

  आसनसोल :  आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत बाराबनी थाने की पुलिस ने बिना वैध दस्तावेजों के झारखंड में आलू ले जा रहे एक ट्रक को जब्त कर आलू तस्करी के प्रयास को विफल किया। गश्ती दल ने बलियापुर रोड पर संदेह के आधार पर ट्रक को रोका, जिसमें 50 किलो वजन के 500 बोरों … Read more

ईसीएल चरनपुर खदान में विस्फोट के विरोध में कार्यालय में तोड़फोड़, वाहन क्षतिग्रस्त

असनसोल :  ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के चरनपुर कोयला खदान में विस्फोट के कारण आसपास के क्षेत्रों में कंपन और घरों को नुकसान पहुंचने के आरोपों के चलते स्थानीय लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया। असंतुष्ट भीड़ ने बाराबनी स्थित ईसीएल चरनपुर खदान कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की और वहां तैनात कर्मचारियों को भयभीत होकर भागने … Read more

भूमि अधिग्रहण की मांग पर ग्रामीणों का ईसीएल कूनुस्तोड़िया खदान में आंदोलन

रानीगंज :  ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) द्वारा भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर लंबे समय से अनसुनी कर रहे प्रबंधन के खिलाफ ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया।रानीगंज के कूनुस्तोड़िया क्षेत्र के बांसरा सी-पिट कोलियरी में ग्रामीणों ने जोरदार आंदोलन छेड़ दिया। आंदोलनकारियों ने खदान के प्रवेश द्वार पर धरना देकर कोलियरी के सभी कामकाज को … Read more

ठंड से राहत दिलाने के लिए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

  आसनसोल :   नगर निगम के एनएस रोड स्थित 44 नंबर वार्ड में ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का नेतृत्व वार्ड पार्षद और नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने किया। कार्यक्रम में 150 से अधिक जरूरतमंदों को कंबल वितरित … Read more

हाटन रोड दुकान विवाद पर गरमाई राजनीति, टीएमसी नेता पर अवैध कब्जे का आरोप

आसनसोल : हाटन रोड मोड़ स्थित दुकान को लेकर आसनसोल नगर निगम और राजनीति के गलियारों में विवाद गरमा गया है। नगर निगम द्वारा यह दुकान तंद्रा राय नामक महिला को लीज पर दी गई थी। महिला के भाई नित्यानंद राय ने आरोप लगाया कि जब वे दुकान में कुछ कार्य करवाने पहुंचे, तब आईएनटीटीयूसी … Read more

दामोदर नदी में अवैध गतिविधियों पर विधायक अग्निमित्रा पाल ने उठाए गंभीर सवाल

आसनसोल :  आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने दामोदर नदी में चल रही कथित अवैध गतिविधियों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि रानीगंज के मेजिया श्मशान घाट के निकट दामोदर नदी के प्रवाह को बाधित कर बाउंड्री वॉल का निर्माण किया गया है, जिससे नदी का स्वरूप तालाब जैसा … Read more

क्रिसमस पर मैथन और शताब्दी पार्क में पर्यटकों की भारी भीड़

आसनसोल :  क्रिसमस के अवसर पर आसनसोल और उसके आसपास के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का भारी जमावड़ा देखा गया। शताब्दी पार्क, जो आसनसोल के प्रमुख आकर्षणों में से एक है, इस दिन विशेष रूप से भरपूर उत्साह से भरा हुआ था। पार्क में लोग परिवार और मित्रों के साथ आकर पिकनिक का आनंद ले … Read more

अभिनव साव ने 67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में जीतकर शहर का नाम रोशन किया

  आसनसोल : भोपाल में चल रही 67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप 2024 में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अभिनव साव ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धाओं में एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक अपने नाम किए। अभिनव ने 10 मीटर एयर राइफल यूथ पुरुष स्पर्धा में कांस्य पदक, जबकि 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित … Read more

गृहवधू को ससुरालवालों ने घर से बाहर निकाला, पुलिस में शिकायत दर्ज

दुर्गापुर :  दुर्गापुर शहर के सिटी सेंटर स्थित बंगाल अम्बुजा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक गृहवधू को उसके ससुरालवालों द्वारा घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़ित महिला, सुतपा मुखर्जी ने आरोप लगाया है कि उनकी सास, गीता मुखर्जी ने उन्हें अपमानित किया और बिना किसी कारण के घर से … Read more

अटल बिहारी वाजपेयी शताब्दी समारोह की घोषणा, आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप

आसनसोल :  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आसनसोल दक्षिण विधायक अग्निमित्रा पाल और जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी ने संवाददाता सम्मेलन कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सौवीं जयंती पर वर्षभर चलने वाले शताब्दी समारोह की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर 2024 से 25 दिसंबर 2025 तक देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। … Read more