हॉटन रोड पर यातायात पुलिस का सघन जांच अभियान, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर लगाया जुर्माना

आसनसोल :  सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को आसनसोल के हॉटन रोड के समीप दक्षिण यातायात प्रहरी दल की ओर से विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया सहित विभिन्न वाहनों को रोककर उनके आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। … Read more

व्यापारियों की समस्याओं पर चेंबर गंभीर, सरकारी विभागों से समन्वय कर समाधान का दिया भरोसा

आसनसोल :  शहर के व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान और कारोबार के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने को लेकर शुक्रवार को आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में श्री सनातन बाजार व्यापार उत्थान समिति के प्रतिनिधियों और चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने बाजार से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार … Read more

पांडवेश्वर औद्योगिक निवेश सम्मेलन की तैयारियां तेज, विधायक जितेंद्र तिवारी ने आयोजन स्थल का लिया जायजा

आसनसोल :  पांडवेश्वर क्षेत्र में औद्योगिक विकास और निवेश की संभावनाओं को नई दिशा देने की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रस्तावित पांडवेश्वर औद्योगिक एवं निवेश सम्मेलन-2026 को लेकर शुक्रवार को पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी ने बांकॉला स्थित गुलमोहर क्लब पहुंचकर आयोजन की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए … Read more

खाद्य दुकानों पर विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी की अचानक जांच, मिलावट और गंदगी पर सख्त चेतावनी

आसनसोल :  शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर अब निगरानी तेज होने के संकेत हैं। शुक्रवार को आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने विभिन्न क्षेत्रों में संचालित खाद्य दुकानों का अचानक निरीक्षण कर संचालकों को साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर स्पष्ट चेतावनी दी। विधायक के इस … Read more

पांडवेश्वर में कार्यकर्ता से मिलने पहुंचे विधायक जितेंद्र तिवारी, बोले सुख-दुख में साथ रहना जिम्मेदारी

पांडवेश्वर :  राजनीति में जनप्रतिनिधि और आम लोगों के बीच संबंध अक्सर चुनावी गतिविधियों तक सीमित रहने की चर्चा होती है, लेकिन पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी ने गुरुवार को अपने व्यवहार से अलग संदेश देने का प्रयास किया। रामनगर की निवासी और उनकी पुरानी सहयोगी सुजिता के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने के बाद … Read more

बंगाल के स्कूली विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल पहचान, APAAR आईडी से जुड़ेगा पूरा शैक्षणिक रिकॉर्ड

कोलकाता  :  पश्चिम बंगाल के स्कूली विद्यार्थियों के लिए शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की तैयारी है। राज्य सरकार केंद्र के सहयोग से विद्यार्थियों की शैक्षणिक पहचान को डिजिटल स्वरूप देने की दिशा में आगे बढ़ रही है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों के लिए APAAR ID तैयार की जाएगी, … Read more

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कल, गृहस्थों के लिए निशीथ पूजन, वैष्णवों के लिए चार सितंबर को उत्सव

आसनसोल :   भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पावन पर्व जन्माष्टमी इस वर्ष शुक्रवार, 4 सितंबर को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर मंदिरों, धार्मिक संस्थानों और घरों में तैयारियां अंतिम v:v::a’:में पहुंच गई हैं। सनातन परंपरा में जन्माष्टमी का विशेष महत्व है। इस दिन श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप … Read more

आरपीएफ की मुस्तैदी से अंडाल और जसीडीह में 21 नाबालिग सुरक्षित, बाल संरक्षण केंद्रों को सौंपे गए

आसनसोल :  रेलवे परिसरों में नाबालिग बच्चों की सुरक्षा और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। गुरुवार को सामने आई जानकारी के अनुसार, आसनसोल मंडल के अंडाल ओपन लाइन तथा जसीडीह पोस्ट की आरपीएफ टीमों ने अलग-अलग … Read more

रानीगंज में नूनिया नदी उफनी, दो पुल डूबे, 20 गांवों का संपर्क टूटा, जनजीवन प्रभावित

रानीगंज :  लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद रानीगंज क्षेत्र में नूनिया नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। नदी में तेज बहाव के कारण हाड़ाभांगा और कयारडी पुल पूरी तरह जलमग्न हो गए। स्थिति यह रही कि दोनों पुलों के ऊपर से पानी तेज गति से बहता रहा, जिससे इन मार्गों से आवागमन पूरी तरह … Read more

रानीगंज में पेड़ गिरने से NSB रोड जाम, सुबह से यातायात ठप, NH-60 तक असर

रानीगंज :  मंगलवार देर रात हुई घटना ने बुधवार सुबह रानीगंज की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। शहर की प्रमुख संपर्क सड़कों में शामिल एनएसबी रोड पर शिशु बागान मोड़ के समीप एक विशाल पुराना शीशम का पेड़ अचानक धराशायी हो गया। रात करीब 12 बजे के बाद हुए इस हादसे के … Read more