जय श्रीराम नारे पर विवाद, विहिप ने थाने का किया घेराव

दुर्गापुर :  गुरुवार को दुर्गापुर में एक बस पर लिखे ‘जय श्रीराम’ नारे को ‘बांग्ला पक्ष’ नामक संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा सफेद कागज से ढकने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इस घटना ने क्षेत्र में धार्मिक और भाषाई तनाव का माहौल बना दिया है। मामले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने … Read more

अंतिम क्षण में मास्टर्स परीक्षा रद्द, छात्रों में असमंजस गहराया

पूर्व बर्दवान :  बर्दवान विश्वविद्यालय ने गुरुवार को होने वाली स्नातकोत्तर (मास्टर्स) परीक्षा को अचानक रद्द कर दिया। बुधवार रात लिए गए इस फैसले ने छात्रों और उनके अभिभावकों को असमंजस की स्थिति में डाल दिया। परीक्षा रद्द होने से हजारों छात्र-छात्राओं की तैयारियां अधर में लटक गईं और कई अभिभावक विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली … Read more

रेलवे ने त्योहारों के दौरान होने वाली भीड़ के लिए राउंड ट्रिप पैकेज योजना शुरू की

IMG 20241006 WA0101

आसनसोल : आगामी त्योहारों के मौसम में भीड़-भाड़ से बचने, परेशानी मुक्त बुकिंग सुनिश्चित करने, यात्रियों की सुविधा और व्यस्ततम यातायात को पुनर्वितरित करने के लिए पूर्व रेलवे ने त्योहारों के दौरान होने वाली भीड़ के लिए रियायती किराए पर राउंड ट्रिप पैकेज नामक एक प्रायोगिक योजना तैयार की है। यह योजना उन यात्रियों पर … Read more

दुर्गा पूजा से पहले आसनसोल निगम ने कसी कमर

आसनसोल :  गुरुवार को आसनसोल नगर निगम की बोर्ड मीटिंग का केंद्रबिंदु रहा – आगामी दुर्गा पूजा और उसके बाद आने वाले त्योहारों के मद्देनजर नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की तैयारी। बैठक में मेयर बिधान उपाध्याय सहित निगम बोर्ड के पदाधिकारी, इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी और संबंधित शाखाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने … Read more

इस्कॉन मंदिर जैसे पंडाल में उमड़ी श्रद्धा, गणेश उत्सव धूमधाम से शुरू

आसनसोल :  बुधवार को आसनसोल ट्रैफिक कॉलोनी स्थित टाइगर क्लब में 23वां गणेश पूजा उत्सव धार्मिक श्रद्धा, सांस्कृतिक उमंग और सामाजिक सौहार्द का अद्भुत संगम लेकर शुरू हुआ। सुबह से ही गणपति बप्पा के दर्शन को लेकर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वेदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच गणेश प्रतिमा की विधिवत स्थापना … Read more

आसनसोल में तालाब में नहाते समय युवक की डूबकर मौत

आसनसोल :  बीते दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने रामचंद्रपुर गाँव को शोक में डुबो दिया। अल्लादी पंचायत के निवासी 34 वर्षीय सदानंद गोप की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सदानंद अपने घर के पीछे स्थित नोतुंगोरा तालाब में नहाने गए थे। कुछ ही देर बाद तालाब के दूसरे छोर पर … Read more

बसतीन बाजार में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी, दुकानदार चिंतित

आसनसोल :  बुधवार को शहर के अति व्यस्त बसतीन बाजार में अचानक आग भड़क उठी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दोपहर के समय बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई और देखते ही देखते लपटें फैलने लगीं। मौके पर मौजूद दुकानदार जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।सूचना पाकर पुलिस और … Read more

प्रधानाध्यापक पर सड़ा मांस खिलाने का आरोप, अभिभावकों का हंगामा

जामुड़िया :  बुधवार को बेलडांगा आदिवासी प्राथमिक विद्यालय में एक चौंकाने वाली घटना घटी, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। जामुड़िया शिक्षा मंडल 2 के अंतर्गत आने वाले इस विद्यालय में दूसरी आवधिक मूल्यांकन परीक्षा चल रही थी। लेकिन परीक्षा के तीसरे दिन सुबह विद्यालय में सड़े हुए मांस की दुर्गंध फैलते ही छात्रों … Read more

जम्मू भूस्खलन में दुर्गापुर के चार श्रद्धालु फँसे, चिंता बढ़ी

दुर्गापुर : बुधवार को पश्चिम बर्धमान ज़िले के दुर्गापुर से जुड़ी एक बड़ी ख़बर सामने आई है। वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे शहर के चार निवासी जम्मू में भूस्खलन की चपेट में आकर फँस गए। जम्मू रेलवे स्टेशन से लगभग दस किलोमीटर दूर यह हादसा हुआ। फँसे श्रद्धालुओं में तीन सिटी सेंटर निवासी … Read more

मुख्यमंत्री ममता ने वर्चुअल माध्यम से 7033 पट्टे किए वितरित

सालानपुर :  मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दक्षिण बंगाल के 14 जिलों में कुल 7,033 पट्टा दस्तावेजों का वर्चुअल वितरण किया। इसी कड़ी में पूर्व और पश्चिम बर्दवान जिलों के कई विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया गया। इनमें आसनसोल में दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट का नया भवन और जिलाधिकारी … Read more