अवैध लॉटरी का साम्राज्य, न्यू टाउन में छापेमारी, माफिया सक्रिय

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  शिल्पांचल क्षेत्र में कोयला, लोहा, और बालू माफियाओं के बाद अब लॉटरी माफिया ने अपनी जड़ें फैला ली हैं। प्रशासन की उदासीनता के चलते अवैध लॉटरी कारोबार धड़ल्ले से संचालित हो रहा है, जिससे न केवल राज्य सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है, बल्कि भोली-भाली जनता को खुलेआम ठगा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, अब तक डुप्लीकेट डियर लॉटरी के नाम पर ठगी की जाती थी, लेकिन अब “सुपर लोटो” की तर्ज पर सट्टेबाजी का धंधा खुलेआम संचालित हो रहा है। न्यू टाउन स्थित 19 नंबर रोड पर कल एक अवैध लॉटरी दुकान पर पुलिस ने छापेमारी की। मौके पर पुलिस को भारी मात्रा में लॉटरी सामग्री मिली, जिसे जब्त कर लिया गया है। हालांकि, छापेमारी की सूचना पाकर लॉटरी संचालक मौके से फरार हो गया।

IMG 20240910 WA0035

हमारे संवाददाता को 19 दिसंबर की एक अवैध लॉटरी टिकट प्राप्त हुई, जिस पर “शांतनु 100” लिखा हुआ था। बताया जाता है कि इस गोरखधंधे का संचालन शीला क्षेत्र से किया जा रहा है। टिकट पर “राजेश्री” अंकित है, और इसकी कीमत मात्र ₹10 बताई गई है। हटन रोड समेत शहर के विभिन्न इलाकों में यह अवैध कारोबार तेज़ी से फैल रहा है। सट्टेबाजी में सिंगल डिजिट पर इनाम दिए जा रहे हैं, जो पूर्णतः गैरकानूनी है।

IMG 20240918 WA0025

लोगों को जल्दी अमीर बनने का लालच देकर इस माफिया नेटवर्क में फंसाया जा रहा है। गरीब तबके के लोग अपनी मेहनत की कमाई इन सट्टेबाजों के हाथों गंवा रहे हैं। न्यू टाउन छापेमारी के दौरान बरामद सामग्री और सबूतों के आधार पर पुलिस अब इन माफियाओं की धरपकड़ में जुटी है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि इस अवैध कारोबार पर रोक लगाई जा सके और क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक ताने-बाने को बचाया जा सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 6 7
Users Today : 2
Users Yesterday : 14