Breaking News
अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

अवैध पटाखा निर्माण के अड्डे पर पुलिस का छापा, विस्फोटक सामग्री जब्त

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

पूर्व बर्दवान : जिले के मेमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरीपुर गांव में अवैध पटाखा निर्माण के गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि गांव के एक घर में लंबे समय से प्रतिबंधित पटाखों का निर्माण किया जा रहा है। इसी आधार पर गुरुवार को मेमारी थाना पुलिस ने उक्त स्थान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में तैयार पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री जब्त की। इस कार्रवाई में पुलिस ने मुख्य आरोपी अनीच शेख को गिरफ्तार किया है।

गोपनीय सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी अनीच शेख अपने घर में ही अवैध रूप से पटाखे बनाने का कार्य कर रहा था। पुलिस ने जब छापा मारा, तो वहां से भारी मात्रा में बारूद, सल्फर, पोटैशियम नाइट्रेट एवं अन्य रासायनिक पदार्थ बरामद हुए, जिनका उपयोग पटाखा निर्माण में किया जाता है। मौके से बड़ी संख्या में तैयार पटाखे भी जब्त किए गए।

IMG 20240910 WA0035 4

गांव में फैली दहशत

पुलिस की इस कार्रवाई से गौरीपुर गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अवैध धंधा लंबे समय से चल रहा था, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई जाती, तो कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

विस्फोटक सामग्री की आपूर्ति की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी को विस्फोटक सामग्री कहां से मिल रही थी और क्या इस अवैध कारोबार में अन्य लोग भी शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी केवल एक मोहरा हो सकता है और इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है।

IMG 20240918 WA0025

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, अदालत में पेशी आज

अनीच शेख के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और शुक्रवार को बर्दवान अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और गिरफ्तारियां संभव हैं, क्योंकि पूर्व में भी इस इलाके में अवैध पटाखा निर्माण के कई मामले सामने आ चुके हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 9 1
Users Today : 12
Users Yesterday : 14