
आसनसोल : भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने तथा जनसंपर्क को व्यापक बनाने हेतु प्रत्येक छह वर्षों के अंतराल पर सदस्यता अभियान संचालित किया जाता है। इस अभियान के अंतर्गत पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्यता प्रदान कर संगठन की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जाता है। इसी क्रम में कुल्टी विधानसभा के विधायक डॉ. अजय पोद्दार ने नियामतपुर स्थित भाजपा सेंट्रल कार्यालय में युवा भाजपा नेता टिंकू वर्मा को सक्रिय सदस्यता प्रदान की।

भाजपा द्वारा चलाए जा रहे इस सदस्यता अभियान के अंतर्गत कुल्टी विधायक डॉ. अजय पोद्दार अब तक विधानसभा क्षेत्र में हजारों कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति प्रतिबद्ध बनाकर पार्टी की विचारधारा से सशक्त किया है। भाजपा युवा नेता टिंकू वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि पार्टी प्रत्येक छह वर्षों के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं, छोटे-बड़े नेताओं को पुनः आधुनिक तकनीकों के माध्यम से सदस्यता ग्रहण करने का अवसर प्रदान करती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन निरंतर कर्मठ कार्यकर्ताओं के परिश्रम से संपूर्ण भारतवर्ष में तीव्र गति से विस्तारित हो रहा है। राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशानिर्देशों के अनुरूप प्रदेश, जिला, मंडल तथा बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। टिंकू वर्मा ने बताया कि कुल्टी विधायक डॉ. अजय पोद्दार पूरे विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संगठन के सक्रिय सदस्यता से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
भाजपा संगठनात्मक ढांचे की शक्ति कार्यकर्ताओं के समर्पण और निष्ठा पर निर्भर करती है। इस संदर्भ में विधायक डॉ. अजय पोद्दार के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को मूर्त रूप दिया जा रहा है, जिससे संगठन को सशक्त और ऊर्जावान बनाया जा सके।















Users Today : 12
Users Yesterday : 14