
बर्नपुर : विश्वकर्मा भवन में बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ और बर्नपुर ठेकेदार मजदूर संघ का वार्षिक अधिवेशन भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुआ। इस अधिवेशन की अध्यक्षता बीरेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आसनसोल जिला संघचालक प्रदीप सिंह, WB-BMS के स्टेट जनरल सेक्रेटरी देवाशीष चटर्जी, स्टील फेडरेशन के रमेश मिश्र, आसनसोल जिला BMS सेक्रेटरी मृण्मय बनर्जी और स्टेट उपाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ में अजय सिंह को अध्यक्ष, संजीत बनर्जी को जनरल सेक्रेटरी और अमित सिंह को ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी नियुक्त किया गया। वहीं, बर्नपुर ठेकेदार मजदूर संघ में महेश बनर्जी को अध्यक्ष और संजीत प्रसाद को जनरल सेक्रेटरी का दायित्व सौंपा गया।

अधिवेशन में श्रमिकों की भारी उपस्थिति देखी गई, जिसमें हजारों की संख्या में संघ के सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर वक्ताओं ने श्रमिक अधिकारों, संगठन की एकजुटता और श्रमिकों के हितों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। संघ के वरिष्ठ नेताओं ने श्रमिकों की समस्याओं को हल करने के लिए संगठन की भूमिका पर जोर दिया और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

कार्यक्रम का समापन श्रमिकों के उत्साह और संघ की शक्ति को दर्शाते हुए हुआ। इस आयोजन ने बर्नपुर में श्रमिक एकता और संगठन की मजबूती को और सुदृढ़ किया।















Users Today : 3
Users Yesterday : 14