क्लॉथ मर्चेंट्स एसोसिएशन की 34वीं वार्षिक सभा, पार्किंग व ट्रेड लाइसेंस मुद्दे पर हुई चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

रानीगंज :  रानीगंज क्लॉथ मर्चेंट्स एसोसिएशन की 34वीं वार्षिक आम सभा का आयोजन लायंस क्लब ऑफ रानीगंज के सभा कक्ष में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एवं बोरो चेयरमैन मोज्जमिल हुसैन शहजादा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गोयल ने की, जबकि सचिव पंकज सोमानी, संजय खेतान सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

IMG 20240910 WA0035 4

चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने सभा को संबोधित करते हुए रानीगंज में अधूरे पार्किंग स्थल कार्य में शीघ्रता लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रानीगंज में पार्किंग स्थल का निर्माण लंबे समय से लंबित है, जो यातायात जाम की समस्या को गंभीर बनाता है। उन्होंने बोरो चेयरमैन को निर्देशित किया कि वे व्यक्तिगत रूप से कार्य की निगरानी करें और इसे शीघ्र पूर्ण करें। इसके अतिरिक्त, उन्होंने रानीगंज की जर्जर सड़कों के मरम्मत का आश्वासन दिया और कहा कि किसी भी व्यवसायिक क्षेत्र में सड़क और पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधाएं अति आवश्यक हैं।

IMG 20240918 WA0025

सभा में एसोसिएशन के सलाहकार सलिल सिन्हा ने कपड़ा व्यवसायियों की प्रमुख समस्याओं को उजागर किया। उन्होंने कहा कि ट्रेड लाइसेंस के नवीनीकरण को लेकर गंभीर दिक्कतें उत्पन्न हो रही हैं। वर्ष 2015-16 से व्यवसायी नियमित रूप से कमर्शियल टैक्स का भुगतान कर रहे हैं, किंतु नगर निगम और बोरो कार्यालयों के बीच समन्वय की कमी के कारण नवीनीकरण बाधित हो रहा है। नगर निगम में इसे टैक्स अदायगी की समस्या बताया जाता है, जबकि बोरो कार्यालय नोटिफिकेशन की अनुपस्थिति का हवाला देता है।

सलिल सिन्हा ने आग्रह किया कि नगर निगम जल्द ही रानीगंज में एक विशेष शिविर आयोजित कर इस समस्या का समाधान सुनिश्चित करे। चेयरमैन ने इस संबंध में उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। सभा में व्यवसायिक समुदाय ने अपनी समस्याओं के समाधान हेतु एकजुटता का प्रदर्शन किया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 6 9
Users Today : 4
Users Yesterday : 14