डकैती की साजिश रचने वाले आठ अपराधी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250106 WA0076ghanty

आसनसोल :  रानीगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग स्थानों पर डकैती की साजिश रचने वाले कुल आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। इंस्पेक्टर विकास दत्ता के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस दल ने यह कार्रवाई की।

पहली घटना कुम्हार बाजार और बक्तानगर मार्ग स्थित एचपी गैस गोदाम के समीप एक जंगल में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि बाहरी क्षेत्र से आए दो अपराधी स्थानीय दो अपराधियों के साथ मिलकर डकैती की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर देवेन भुइंया (22), मोहम्मद अख्तर रईन (30), विवेक डोम (24), और दानिस अंसारी (21) को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक देसी कट्टा, एक कारतूस, लोहे की छड़, धारदार हथियार, और नायलॉन की रस्सी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों को 4 जनवरी को गिरफ्तार किया और 5 जनवरी को अदालत में पेश किया।

IMG 20240910 WA0035

दूसरी घटना रानीगंज थाना क्षेत्र के बल्लभपुर चौकी अंतर्गत पेपर मिल के पास दमोदर नदी के किनारे घटी। यहां पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे चार अन्य अपराधियों को धर दबोचा। इन अपराधियों के पास से लोहे की कैंची, स्टील की छड़, धारदार चाकू, रस्सी, और अन्य उपकरण बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में रंजीत बाल्मीकि (19), मंगल बावरी (30), आकाश बाल्मीकि (28), और गौड़ गोफ (30) शामिल हैं।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस ने सभी आरोपियों को सोमवार को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया। इन पर डकैती की योजना बनाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी घटना को टाल दिया गया और अपराधियों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 6 7
Users Today : 2
Users Yesterday : 14