ईसीएल बालू डंपर की चपेट में आई बुजुर्ग महिला, मौके पर मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

रानीगंज :  ईसीएल के बालू डंपर ने एक दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग महिला की जान ले ली। घटना अमृतनगर कोलियरी के समीप घटित हुई, जहां खराब सड़क पर स्कूटी से पूजा करने जा रही 57 वर्षीय चिंता देवी अपने पोते के साथ डंपर की चपेट में आ गईं। बालू लदा डंपर दामोदर नदी से ईसीएल साइडिंग ले जाया जा रहा था, जब यह हादसा हुआ। डंपर के नीचे दबने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मुआवजे की मांग और सड़क पर भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बालू लदे डंपरों और अन्य वाहनों में तोड़फोड़ भी की। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस बल को तैनात करना पड़ा।

IMG 20240910 WA0035

स्थानीय निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है। कई बार मरम्मत की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके उलट, भारी वाहनों का बेतरतीब आवागमन जारी है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

IMG 20240918 WA0025

मृतका के परिवार और प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हादसे का मुख्य कारण खराब सड़क और डंपर चालक की लापरवाही है। दावा किया गया कि डंपर चालक नशे की हालत में था और डंपर के पास वैध दस्तावेज नहीं थे। खराब सड़क और यातायात नियंत्रण की कमी ने भी इस दुखद घटना को अंजाम दिया।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तुरंत सड़क की मरम्मत कराने और भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है। इस हादसे ने क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और यातायात प्रबंधन की खामियों को उजागर किया है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 5 9 7
Users Today : 26
Users Yesterday : 23