Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

गैस उत्खनन कंपनी की लापरवाही से दो श्रमिकों की मौत, तीन गंभीर

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : दुर्गापुर-फरीदपुर थाना अंतर्गत पारुलिया स्थित गैस उत्खनन कंपनी में कार्य के दौरान अपशिष्ट जल में गिरने से दो श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की पहचान आकाश बागदी (25) निवासी कांद्रा, जामबनी और अरूप चौधरी (26) निवासी मालदा के रूप में हुई है। तीन अन्य घायल श्रमिकों का उपचार बिधाननगर के मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में चल रहा है।

 

IMG 20250128 WA0068

मंगलवार सुबह नियमित कार्य के दौरान पारुलिया स्थित 242 नंबर पिट में पांच ठेका श्रमिक अचानक गैस उत्खनन के बाद जमा अपशिष्ट जल में गिर गए। सहकर्मियों और स्थानीय निवासियों की मदद से श्रमिकों को तत्काल बाहर निकाला गया और पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने पर आकाश और अरूप को बिधाननगर के मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

IMG 20240910 WA0035

घटना के बाद मृतक आकाश बागदी के पड़ोसी उत्तम सिंह ने कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “यह हादसा गैस उत्खनन कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था की घोर लापरवाही का परिणाम है। इससे पहले भी श्रमिकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है। अब आकाश और अरूप जैसे युवा श्रमिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी। कंपनी को इस घटना का जवाब देना होगा।”

IMG 20240918 WA0025

गौरतलब है कि गैस उत्खनन कंपनी के खिलाफ श्रमिकों की शिकायतें पहले से ही दर्ज हैं। हाल ही में कंपनी पर सुरक्षा गार्डों के पदोन्नति के बावजूद वेतन वृद्धि न करने और फिर से उन्हें पुराने पद पर वापस भेजने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। अब इस दुर्घटना ने कंपनी की सुरक्षा प्रबंधों और श्रमिकों के जीवन की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय प्रशासन और श्रमिक संगठन ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। वहीं, परिजनों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील की है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 9 0
Users Today : 11
Users Yesterday : 14