गाय चोरी के संदेह में व्यक्ति को खंभे से बांधकर पीटा, पुलिस ने बचाया

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

जामुड़िया :  विजयनगर क्षेत्र में बुधवार को गाय चोरी के संदेह में एक व्यक्ति को खंभे से बांधकर ग्रामीणों द्वारा बेरहमी से पीटे जाने की घटना ने क्षेत्र में तनाव उत्पन्न कर दिया। घटना के बाद जामुड़िया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीनों में गांव से लगभग 50 गायें चोरी हो चुकी हैं। इस मामले में पुलिस की निष्क्रियता के कारण लोगों में गहरा आक्रोश है। बुधवार को विजयनगर के कुछ युवकों ने एक पिकअप वैन में गाय ले जाते हुए संदिग्ध व्यक्ति और उसके साथियों को पकड़ लिया।

IMG 20240910 WA0035

गाय चोरी के आरोप में पकड़े गए पप्पू अंसारी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने बताया कि वह आसनसोल के रेलपार क्षेत्र के निवासी हैं और एक वाहन चालक हैं। उनके अनुसार, उन्होंने गरीब काजी नामक व्यक्ति से ₹22,000 में गाय खरीदी थी। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब वे मवेशी खरीदने आए थे और लालगंज इलम बाजार के हाट में मवेशी बेचने जा रहे थे।

IMG 20240918 WA0025

ग्रामीणों का दावा है कि यह संगठित गिरोह का कार्य है, जो इस क्षेत्र में लगातार मवेशी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। उनका कहना है कि पुलिस की उदासीनता के चलते चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।

इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गाय की खरीद-फरोख्त से संबंधित सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 6 8
Users Today : 3
Users Yesterday : 14