जेसीबी चोरी का प्रयास विफल, दो अपराधी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

कुल्टी :  सांकतोड़िया फांड़ी की पुलिस ने सतर्क कार्रवाई करते हुए जेसीबी चोरी के प्रयास में जुटे दो अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधियों के नाम भोला प्रसाद और हफीजुर्रहमान हैं। भोला प्रसाद डिसेरगढ़ क्षेत्र के एरिया नंबर पांच का निवासी है, जबकि हफीजुर्रहमान पानागढ़ बाजार इलाके का रहने वाला है।

IMG 20240910 WA0035 4

घटना का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 जनवरी को पुरुलिया के हुड़ा थाना क्षेत्र से एक जेसीबी मशीन चोरी हुई थी। जांच के दौरान पता चला कि मशीन को डिसेरगढ़ घाट के रास्ते तस्करी कर ले जाया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही सांकतोड़िया फांड़ी प्रभारी शेख रियाजउद्दीन ने अपनी टीम को सक्रिय किया और तस्करी मार्ग के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। फुटेज के आधार पर जेसीबी को डिसेरगढ़ घाट के जंगल में स्थित पाया गया।

अपराधियों की धरपकड़
जब अपराधी जेसीबी का चेसिस नंबर बदलने का प्रयास कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। हालांकि, उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से पंचिंग और चेसिस नंबर बदलने में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियां बरामद की हैं।

IMG 20240918 WA0025

आरोपियों की पूछताछ जारी
गिरफ्तार अपराधियों को सांकतोड़िया फांड़ी ने पुरुलिया जिले के हुड़ा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हुड़ा थाना पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गिरोह से जुड़े होने की आशंका
पुलिस ने आशंका जताई है कि पकड़े गए अपराधी किसी बड़े गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। इस संबंध में गहन छानबीन की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में भी जुटी हुई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी व तस्करी पर लगाम लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 6 8
Users Today : 3
Users Yesterday : 14