कालीपहाड़ी धर्म चक्र सेवा समिति का 38वां स्थापना दिवस मनाया गया

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  कालीपहाड़ी धर्म चक्र सेवा समिति के तत्वावधान में मां घाघर बुधि मंदिर परिसर में 38वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां की पूजा-अर्चना से हुई। सुबह 10:30 बजे ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद 11:30 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में 20 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

IMG 20240910 WA0035 4

दोपहर 1 बजे आयोजित वार्षिक बैठक में समिति द्वारा पिछले वर्ष किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया। इसी दौरान नई कार्यकारिणी की घोषणा संस्थापक राधा गोविंद सिंह ने की। नई कार्यकारिणी में शामिल सदस्य इस प्रकार हैं: अध्यक्ष: रूपेश शॉ, सचिव: डॉ. दीपक मुखर्जी, उपाध्यक्ष: राधे श्याम सिंह, कोषाध्यक्ष: विकास सिंह, सहायक कोषाध्यक्ष: मदन ठाकुर, सहायक सचिव: जितेंद्र केवट, सुशांत हाज़रा, संयोजक: नयन ठाकुर, मिथिलेश पांडे,कार्यकारी सदस्य: अजय सिंह

IMG 20240918 WA0025

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रूपेश शॉ ने सदस्यों को जानकारी दी कि समिति ने प्रसाद वितरण के लिए एक नया प्रसाद स्टॉल शुरू किया है, जहां उच्च गुणवत्ता का प्रसाद उपलब्ध होगा। उन्होंने नए भोगशाला निर्माण और समिति द्वारा किए गए 80जी प्रमाणन का भी उल्लेख किया। साथ ही समिति द्वारा तीन गरीब कन्याओं का विवाह कराने की जानकारी दी।

उन्होंने भविष्य की योजनाओं में पार्वती मंदिर और कैंटीन निर्माण का प्रस्ताव रखा, जिससे श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। समिति के कार्यों और योजनाओं की सभी उपस्थित सदस्यों ने सराहना की।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 7 0
Users Today : 5
Users Yesterday : 14