कल्पतरु मेले में गैस सिलेंडर विस्फोट से मची अफरातफरी, बड़ा हादसा टला

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

दुर्गापुर :  कल्पतरु मेले में शुक्रवार रात एक भयावह घटना के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब खाना बनाते समय एक छोटे गैस सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। यह हादसा कोक ओवन थाना क्षेत्र के मेले के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने स्थित एक दुकान में हुआ। विस्फोट से उठी लपटों ने पूरे मेले को आतंकित कर दिया, और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट के तुरंत बाद घबराए दुकानदारों ने सिलेंडर को सड़क पर फेंक दिया और बोरे व पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मेले में सुरक्षा प्रबंध पूरी तरह से लचर थे। दमकल उपकरण भी निष्क्रिय पाए गए, जिससे आग बुझाने में अत्यधिक विलंब हुआ।

IMG 20240910 WA0035

मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना ने मेला समिति की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि छोटे गैस सिलेंडरों के उपयोग की अनुमति देना घोर लापरवाही का परिचायक है। एक दुकानदार ने नाराजगी जताते हुए कहा, “मेला प्रबंधन द्वारा दिए गए फायर फाइटर उपकरण काम नहीं कर रहे थे। यदि हमने समय रहते सिलेंडर बाहर न फेंका होता, तो स्थिति भयावह हो सकती थी।”

IMG 20240918 WA0025

दमकल विभाग ने इस घटना की जांच के संकेत दिए हैं। वहीं, मेला समिति की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि सुरक्षा प्रबंधों में सतर्कता बरती गई होती, तो इस तरह की घटना को टाला जा सकता था।

यह घटना सुरक्षा प्रबंधन की अनदेखी और मेला आयोजकों की लापरवाही का एक स्पष्ट उदाहरण है, जिसने सैकड़ों लोगों की जान को खतरे में डाल दिया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 6 5
Users Today : 0
Users Yesterday : 14