लछीपुर रेड लाइट क्षेत्र में दलालों का कहर, ग्राहकों को पीटा और लूटे लाखों

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250110 WA0027

ghanty

कुल्टी :  नियमतपुर फाड़ी अंतर्गत लछीपुर रेड लाइट क्षेत्र में दलालों का आतंक अपने चरम पर है। ताजा घटना में मालदा जिले के फरक्का से आए तीन व्यक्तियों को दलालों ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और उनसे लगभग तीन लाख रुपये की लूट की। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि उन्हें एक कमरे में कैद कर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी गई।

सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन्हें आसनसोल अदालत में प्रस्तुत किया गया, जहां तीन आरोपियों शाहवाज आलम, लाछू सरकार और अफरोज आंसारी को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

IMG 20240910 WA0035

घटना रात के समय की है, जब फरक्का निवासी तीन व्यक्ति मनोरंजन की तलाश में लछीपुर पहुंचे। वहां दलालों ने उन्हें एक वातानुकूलित कमरे में ले जाकर 2 लाख 90 हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर आरोपियों ने उनकी तस्वीरें खींचकर ब्लैकमेल करने की धमकी दी और विरोध करने पर उनकी पिटाई की।

पीड़ितों के अनुसार, आरोपियों ने उनके कपड़े छीन लिए और उन्हें UPI एवं स्क्रैच कार्ड के माध्यम से लगभग 2 लाख 63 हजार रुपये स्थानांतरित करने के लिए मजबूर किया। इनमें से एक व्यक्ति किसी तरह मौके से भागकर जीटी रोड पहुंचा और पुलिस को सूचित किया।

IMG 20240918 WA0025

नियमतपुर फाड़ी के प्रभारी अखिल मुखोपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और पांच दलालों को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 2 लाख 7 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस आपराधिक गतिविधि के पीछे कौन-कौन शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, यह घटना क्षेत्र में संगठित अपराध और ब्लैकमेलिंग के बढ़ते मामलों को उजागर करती है। पूर्व में भी इस क्षेत्र से ऐसी घटनाओं की शिकायतें सामने आई हैं। नियमतपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 6 8
Users Today : 3
Users Yesterday : 14