Breaking News
अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

महर्षि दयानंद सरस्वती की द्विशताब्दी जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकली

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  महर्षि दयानंद सरस्वती की द्विशताब्दी जयंती के उपलक्ष्य में आर्य समाज आसनसोल द्वारा एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा आर्य कन्या उच्च विद्यालय से प्रारंभ होकर जी.टी. रोड, हाटन रोड, रामधनी मोड़ होते हुए बुधा स्थित डीएवी विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुई।

IMG 20240910 WA0035 4इस आयोजन में आर्य कन्या उच्च विद्यालय, डीएवी विद्यालय एवं दयानंद विद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षकगण तथा आर्य समाज के गणमान्य सदस्य शामिल हुए। शोभायात्रा के माध्यम से महर्षि दयानंद सरस्वती के वैदिक विचारों एवं सामाजिक सुधार आंदोलन का संदेश आमजन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।

IMG 20250130 WA0045

इस पावन अवसर पर बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी, आर्य समाज आसनसोल के मंत्री मनोज केडिया, आर्य कन्या उच्च विद्यालय कार्यकारिणी अध्यक्ष नथमल शर्मा, अरुण शर्मा, दयानंद विद्यालय के शिक्षक प्रभारी नारायण पासवान, डीएवी विद्यालय के शिक्षक प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह तथा आर्य कन्या उच्च विद्यालय की शिक्षक प्रभारी पूनम भारती विशेष रूप से उपस्थित रहे।

IMG 20240918 WA0025

शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे यात्रा सुगठित एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई। इस शोभायात्रा का प्रमुख उद्देश्य महर्षि दयानंद सरस्वती के वैदिक सिद्धांतों, समाज सुधार के प्रति उनके योगदान एवं आर्य समाज की शिक्षा प्रणाली के महत्व को उजागर करना था।

IMG 20250130 WA0044

इस भव्य आयोजन ने शहरवासियों को वैदिक ज्ञान, सत्य, धर्म और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया, जिससे महर्षि दयानंद सरस्वती के आदर्शों को पुनः जनमानस में स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 9 1
Users Today : 12
Users Yesterday : 14