नशीले पदार्थ, हथियार और ट्रैफिक समस्याओं पर कांग्रेस का प्रशासन को ज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को एक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडी, पार्षद एस.एम. मुस्तफा सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में बढ़ते नशीले पदार्थों, हथियारों और अन्य समस्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त की।

प्रसनजीत पुईतुंडी ने बताया कि कांग्रेस द्वारा प्रशासन को पहले भी विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु अवगत कराया गया था, किंतु स्थिति में कोई स्थायी सुधार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों का अवैध व्यापार लगातार बढ़ रहा है। यद्यपि पुलिस द्वारा कभी-कभी छापेमारी में गांजा और अन्य पदार्थ बरामद होते हैं, परंतु इस व्यापार को जड़ से समाप्त करने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।

IMG 20240910 WA0035

हथियारों की समस्या पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार अवैध हथियारों की बरामदगी हो रही है, लेकिन इन घटनाओं पर रोक लगाने में प्रशासन विफल रहा है। आसनसोल में हाल के दिनों में हुए कई हत्याकांडों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी मामले में दोषियों को पकड़ने में पुलिस सफल नहीं हुई है।

कांग्रेस ने भू-माफियाओं के मुद्दे पर भी पुलिस कमिश्नर का ध्यान आकर्षित किया। पुईतुंडी ने बताया कि हाल में कुछ भू-माफियाओं को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे मामलों में किस कानून के तहत आरोपियों को जमानत मिल रही है।

IMG 20240918 WA0025

इसके अलावा, बराकर से रानीगंज तक ट्रैफिक जाम की समस्या और आसनसोल के बीचो-बीच बने वोल्वो बस स्टैंड पर भी आपत्ति दर्ज की गई। पुईतुंडी ने कहा कि स्कूल समय के दौरान वोल्वो बसों के परिचालन से छात्रों को गंभीर असुविधा होती है। साथ ही रैक लोडिंग की समस्याओं पर भी चर्चा की गई।

कांग्रेस ने प्रशासन से सभी मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शांति और सुव्यवस्था कायम हो सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 7 0
Users Today : 5
Users Yesterday : 14