Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

पानी की समस्या पर तृणमूल का प्रदर्शन, इस्को गेट जाम

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

कुल्टी : बुधवार सुबह 11 बजे कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के इस्को गेट के समीप तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने पीने के पानी की समस्या को लेकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि इस्को प्रबंधन द्वारा लंबे समय से पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है, जिससे लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बताया कि बार-बार इस्को प्रबंधन को समस्या से अवगत कराने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। मजबूरन लोगों को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ा। इस प्रदर्शन के कारण इस्को गेट के सामने लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहनों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

IMG 20240910 WA0035 4

घटनास्थल पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कुल्टी थाना पुलिस और सीआईएसएफ के अधिकारी पहुंचे। तृणमूल कांग्रेस के कुल्टी ब्लॉक युवा अध्यक्ष विमान दत्त ने बताया कि इस्को प्रबंधन पिछले कई वर्षों से कुल्टी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति करता आ रहा है। लेकिन हाल ही में प्रबंधन ने कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बंद कर दी है, और कुछ स्थानों पर तो तीन महीने से पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि “पानी जीवन का दूसरा नाम है, लेकिन इस्को प्रबंधन के सीजीएम यहां लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यह सीधे-सीधे ब्रिटिश शासन की तरह अत्याचार है।”

IMG 20250115 WA0045

तृणमूल कांग्रेस ने चेतावनी दी कि जब तक पानी की आपूर्ति बहाल नहीं होती, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। इस प्रदर्शन में तृणमूल कांग्रेस के पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष उज्ज्वल चटर्जी के नेतृत्व में पार्टी के ब्लॉक कार्यकर्ताओं, युवा संगठन, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक इकाई, और शिक्षा संगठन के सदस्यों ने भाग लिया।

IMG 20240918 WA0025

विरोध प्रदर्शन में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने कहा, “हमारी नेता ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए, तृणमूल कांग्रेस ने हमेशा आम जनता के लिए लड़ाई लड़ी है। यह पार्टी आम लोगों की पार्टी है और हम हर मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े रहते हैं।”

प्रदर्शनकारियों ने इस्को प्रबंधन से अपील करते हुए कहा, “हमारी मांग है कि तत्काल प्रभाव से पानी की आपूर्ति बहाल की जाए और लोगों की बुनियादी जरूरतों के साथ खिलवाड़ बंद किया जाए।” जब तक पानी की समस्या का समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 5
Users Today : 6
Users Yesterday : 14