
दुर्गापुर : न्यू टाउनशिप थाना क्षेत्र स्थित जेमुआ संलग्न इलाके में बुधवार को पुलिस प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित पटाखों के नष्टिकरण अभियान के दौरान तेज धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। दुर्गापूजा, कालीपूजा तथा अन्य त्योहारों के दौरान जब्त किए गए भारी मात्रा में अवैध विस्फोटकों को निष्क्रिय करने के लिए पुलिस, बम स्क्वाड और दमकल विभाग की संयुक्त टीम मौके पर तैनात रही।
करीब एक घंटे तक चले इस अभियान के दौरान लगातार तेज धमाके होते रहे, जिससे पूरा इलाका गहरे धुएं के गुबार में घिर गया। विस्फोटों की आवाजें दूर-दूर तक सुनाई दीं, जिससे स्थानीय निवासियों में आशंका और भय का माहौल बन गया। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दमकल कर्मियों ने मौके पर सतर्क निगरानी बनाए रखी और आसपास के नागरिकों को दूरी बनाए रखने की सख्त हिदायत दी।

गौरतलब है कि त्योहारों के दौरान न्यू टाउनशिप थाना पुलिस ने अवैध रूप से संग्रहित विस्फोटक पटाखों की एक बड़ी खेप जब्त की थी। सुरक्षा मानकों के अनुरूप, इन्हें नष्ट करने की प्रक्रिया अपनाई गई थी, लेकिन धमाकों की तीव्रता ने स्थानीय नागरिकों को आतंकित कर दिया।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, अवैध पटाखों के उत्पादन और भंडारण पर सख्त नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से संवेदनशील पदार्थों के अनधिकृत प्रयोग से बचने और कानून का पालन करने की अपील की है।















Users Today : 19
Users Yesterday : 23