आरजी कर मामले में गहरी साजिश का खुलासा जरूरी: दिलीप घोष

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  आरजी कर मामले को लेकर पूर्व सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने न्यायपालिका और प्रशासन से गहरी साजिश का पर्दाफाश करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि अदालत इस साजिश के हर पहलू को उजागर नहीं करती, तो जनता का विश्वास न्यायपालिका से उठ सकता है।

दिलीप घोष ने रविवार सुबह दुर्गापुर के विधाननगर क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के दौरान यह बयान दिया। इसके बाद उन्होंने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अदालत के निर्देश पर सीबीआई ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन यह सुनिश्चित करना होगा कि घटना के पीछे छिपे हर साजिशकर्ता को सामने लाया जाए और उन्हें कड़ी सजा मिले।

IMG 20240910 WA0035

दिलीप घोष ने तृणमूल सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल के संरक्षण में राज्य में अत्याचार बढ़ रहे हैं और पीड़ितों को न्याय से वंचित किया जा रहा है। आरजी कर मामले में भी यही स्थिति देखने को मिल रही है, जहां न्याय पाने के लिए अदालत की ओर देख रही जनता की उम्मीदें धूमिल हो सकती हैं।

IMG 20240918 WA0025

उन्होंने स्पष्ट किया कि अदालत को न केवल इस मामले में त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए, बल्कि इसके पीछे की गहरी साजिश का भी पर्दाफाश करना चाहिए। उन्होंने कहा, “यह समय है कि न्यायपालिका जनता की भावनाओं को समझे और उन सभी को सजा दिलवाए जो इस कृत्य के लिए जिम्मेदार हैं। अन्यथा, लोगों का अदालत से विश्वास उठ जाएगा।”

भाजपा नेता ने तृणमूल सरकार को राज्य की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह सरकार न केवल भ्रष्टाचार में लिप्त है, बल्कि आम जनता के अधिकारों का भी हनन कर रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 7 0
Users Today : 5
Users Yesterday : 14