
आसनसोल : आधी रात को हथियार लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे संदिग्ध रूप से घूम रहे एक कुख्यात अपराधी को पुलिस ने धर दबोचा। यह गिरफ्तारी जामुड़िया थाना अंतर्गत श्रीपुर चौकी की पुलिस ने की। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय सुरोज राम के रूप में हुई है, जो श्रीपुर क्षेत्र की 2 नंबर कॉलोनी का निवासी है। बताया जा रहा है कि सुरोज पहले भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।
शुक्रवार रात को श्रीपुर चौकी के प्रभारी मेहराज अंसारी को गुप्त सूचना मिली कि सुरोज राम चांदा मोड़ के पास 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर संदिग्ध रूप से घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रात करीब ढाई बजे मौके पर पहुंचकर उसे घेर लिया। पूछताछ के दौरान सुरोज के जवाबों में असंगति पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी रिवॉल्वर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

शनिवार को आरोपी को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस की अपील पर उसे रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस को शक है कि सुरोज किसी डकैती या अन्य आपराधिक योजना के तहत वहां मौजूद था। पहले भी उसके खिलाफ कई संगीन आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं।

पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया और वह इसे किस उद्देश्य से इस्तेमाल करने वाला था। साथ ही उसके अन्य आपराधिक संपर्कों की भी जांच की जा रही है। मामला गंभीर है, और पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। समाज में अशांति फैलाने वाले ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने का पुलिस ने आश्वासन दिया है।















Users Today : 2
Users Yesterday : 14